Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PFRDA Admit Card 2022: ग्रेड ए ऑफिसर फेज 1 ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर तक करें डाउनलोड

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 08:45 AM (IST)

    PFRDA Admit Card 2022 पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण 5 नवंबर को आयोजित की जाने वाली ग्रेड ए ऑफिसर फेज 1 ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड एग्जाम डेट तक डाउनलोड कर सकेंगे।

    Hero Image
    पीएफआरडीए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, pfrda.org.in पर एक्टिव किया गया है।

    एजुकेशन डेस्क। PFRDA Admit Card 2022: पीएफआरडीए ग्रेड ए फेज 1 परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ग्रेड ए ऑफिसर (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में 5 नवंबर 2022 को आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 दिन पहले जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण द्वारा पीएफआरडीए ग्रेड ए एडमिट कार्ड मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 को जारी किए गए और इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, pfrda.org.in पर एक्टिव कर दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अपना पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा तारीख तक डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएफआरडीए ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपना पीएफआरडीए असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए अपनी पंजीकरण संख्या व पासवर्ड या जन्म-तारीख के विवरण भरकर सबमिट करना होगा। साथ ही, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने विवरणों को उम्मीदवारों को ध्यान से जांच लेना चाहिए और किसी भी प्रकार की त्रुटि की स्थिति से तुरंत पीएफआरडीए हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी भविष्य की जरूरतों के मद्देनजर सेव कर लेनी चाहिए।

    PFRDA Admit Card 2022: फेज 1 ऑनलाइन परीक्षा

    पीएफआरडीए द्वारा असिस्टेंट मैनेजर फेज 1 ऑनलाइन परीक्षा की अवधि 2 घंटे 20 मिनट निर्धारित की गई है। इसमें दो पेपर होंगे। पेपर 1 में अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस विषयों से 20-20 प्रश्न होंगे। पेपर 1 के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। पेपर 2 में जनरल स्ट्रीम (विभिन्न विषयों) व पद के अनुसार सम्बन्धित विषयों से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर के लिए 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है, हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा योजना, सिलेबस व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना नीचे दिए लिंक से देखें।

    यह भी पढ़ें - PFRDA Recruitment 2022: पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण ने निकाली 22 असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती अधिसूचना