Patna High Court Assistant Result OUT: पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, ये रहा लिंक
पटना हाई कोर्ट की ओर से असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त 2023 को किया गया था जिसके बाद अब भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। रिजल्ट में उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दर्ज हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पटना हाई कोर्ट असिस्टेंट भर्ती 2023 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हाई कोर्ट की और से असिस्टेंट पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से पटना हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर घोषित किया गया है।
इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।
पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित हुआ है रिजल्ट
पटना हाई कोर्ट की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के नाम एवं रोल नंबर दर्ज हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर इस लिस्ट में दर्ज है केवल वे उम्मीदवार ही भर्ती के अगले चरण (कंप्यूटर प्रोफिसिएंसी टेस्ट एवं इंटरव्यू) के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। पीडीएफ के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल 1959 अभ्यर्थी सफल माने गए हैं।
Patna High Court Assistant Result 2023 चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।
Patna High Court Assistant Result 2023: कैसे चेक करें परिणाम
- पटना हाई कोर्ट भर्ती 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Notices Regarding Recruitment सेक्शन में जाकर Result of Written Test held on 13.08.2023 for Assistant Recruitment Examination (under Advertisement No. PHC/01/2023), 2023 New लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- अब आप इसमें अपना रोल नंबर एवं नाम चेक कर सकते हैं।
कितने पदों पर होनी है भर्ती
पटना हाई कोर्ट की ओर से असिस्टेंट ग्रुप बी के कुल 550 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इसमें से अनारक्षित श्रेणी के लिए 238 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 54, बीसी वर्ग के लिए 66 पद, ईबीसी कैटेगरी के लिए 99 पद, एससी के लिए 88 पद और एसटी के लिए 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।