Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10वीं में 35 फीसदी अंक आने पर माता-पिता ने मनाई खुशी, IAS अवनीश शरण ने शेयर किया वीडियो

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 09 Jun 2023 05:22 PM (IST)

    शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विशाल नाम का यह छात्र अपने पैरेंट्स के साथ कक्षा 10 में पैंतीस प्रतिशत अंक आने पर खुश हो रहा है। विशाल के साथ-साथ उनके माता-पिता भी इस मौके पर उनका साथ दे रहे हैं।

    Hero Image
    मुंबई के इस छात्र ने 10वीं में हासिल किए 35 फीसदी अंक, माता-पिता ने मनाई खुशी

    एजुकेशन डेस्क। अमूमन हर पैरेंट्स यही चाहते हैं कि उनके बच्चे के 10वीं और 12वीं में 80 या नब्बे फीसदी अंक आए, जिससे एक बेहतर करियर मिल सके। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें पैरेंट्स न केवल बच्चे के कम अंक आने पर खुश हैं। बल्कि वे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह वीडियो शेयर किया है आईएएस अवनीश शरण ने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने अपने ट्वीट हैंडल पर यह Video शेयर करते हुए लिखा कि, मुंबई के रहने वाले 10वीं के एक छात्र ने परीक्षा में 35% मार्क्स हासिल किए। लेकिन उसके माता-पिता ने दुखी या नाराज होने की बजाय उसकी सफलता को सेलिब्रेट किया है।

    शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विशाल नाम का यह छात्र अपने पैरेंट्स के साथ कक्षा 10 में पैंतीस प्रतिशत अंक आने पर खुश हो रहा है। विशाल के साथ-साथ उनके माता-पिता भी खुश दिख रहे हैं।

    विशाल नाम का यह छात्र ठाणे के एक मराठी मीडियम स्कूल से पढ़ता है। इस छात्र ने (एसएससी) परीक्षा के सभी छह विषयों में 35 अंक प्राप्त किए हैं। विशाल ने कहा कि उन्हें बोर्ड परीक्षा पास करने की उम्मीद नहीं थी।विशाल के पिता ऑटो रिक्शा चालक का काम करते हैं। विशाल का मानना ​​है कि मेरे माता-पिता के निरंतर प्रोत्साहन के कारण ही वह परीक्षा पास करने में सफल रहा।

    IAS अवनीश शरण शेयर कर चुके हैं अपने अंक  

    बता दें कि IAS अवनीश शरण ने नंबरों की होने वाली दौड़ से बचने के लिए और स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए अपने अंकों की डिटेल्स भी शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट पर एक ट्विट करके बताया था कि 10वीं में उन्होंने 44.7% और 12वीं में 65% अंक हासिल किए थे। इसके अलावा, ग्रेजुएशन में भी वे 60% मार्क्स लेकर ही आए थे।