Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OSEPA JT Answer Key 2023: ओडिशा जूनियर टीचर आंसर-की रिलीज, 23 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 01:35 PM (IST)

    OSEPA की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जूनियर टीचर Schematic भर्ती परीक्षा के लिए आंसर-की 23 नवंबर 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके तहत अगर किसी ...और पढ़ें

    Hero Image
    OSEPA JT Answer Key 2023: ओडिशा जूनियर टीचर आंसर-की रिलीज हो चुकी है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। OSEPA JT Answer Key 2023: ओडिशा जूनियर टीचर भर्ती परीक्षा उत्तरकुंजी की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोगाम अर्थारिटी (Odisha School Education Programme Authority, OSEPA) की ओर से भर्ती परीक्षा के लिए आंसर-की रिलीज कर दी गई है। OSEPA की ओर से यह उत्तरकुंजी आधिकारिक वेसबाइट https://osepa.odisha.gov.in पर जारी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

    इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की देखने के लिए उम्मीदवारों को यूजरआईडी और पासवर्ड एंटर करना होगा। इसके बाद वे प्रोविजनल आंसर-की चेक कर पाएंगे।

    OSEPA की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जूनियर टीचर Schematic भर्ती परीक्षा के लिए आंसर-की 23 नवंबर, 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके तहत, अगर किसी कैंडिडेट्स को लगता है कि उन्हें किसी क्वैश्चन पर कोई ऑब्जेक्शन उठाना है तो वे ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। 

    OSEPA JT Answer Key 2023: ओडिशा जूनियर टीचर भर्ती परीक्षा आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट osepa.olisha.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद,होमपेज पर जूनियर शिक्षक भर्ती (Schematic ) 2023 सेक्शन खोजें। अब ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट लिंक' ढूंढें। अब लिंक पर क्लिक करने पर ओएसईपीए ओडिशा जूनियर शिक्षक उत्तर कुंजी 2023 खुल जाएगी। इसके बाद, अनिवार्य डिटेल्स जैसे- उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। अब विवरण जमा करने पर उत्तर कुंजी खुल जाएगी। इसके बाद, उम्मीदवार प्रत्येक प्रश्न के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। अब स्पष्टीकरण के साथ सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें। अब निर्धारित शुल्क जमा करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

    यह भी पढ़ें: SSC GD Constable 2023: 24 Nov से शुरू होंगे एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन, पढ़ें फुल जानकारी