Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    OJEE 2022 Result: ओडिशा जेईई परीक्षा परिणाम घोषित, इस लिंक से डाउनलोड करें रैंक कार्ड

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jul 2022 12:47 PM (IST)

    OJEE 2022 Result DECLARED ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2022 के नतीजों की घोषणा आज 27 जुलाई को कर दी गई है। इन प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपना परिणाम और रैंक कार्ड आधिकारिक वेबसाइट एक्टिव लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    ओजेईई 2022 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। OJEE 2022 Result DECLARED: ओडिशा जेईई 2022 रिजल्ट या ओजेईई 2022 रिजल्ट का इंतजार कर रहे 58 हजार से अधिक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2022 के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। ओजेईई 2022 रिजल्ट की घोषणा के बाद परीक्षा में सम्मिलत हुए उम्मीदवारों के परिणाम देखने के लिए और इसके साथ-साथ ओजेईई 2022 रैंक कार्ड डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, ojee.nic.in और odishajee.com पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार इन वेबसाइट पर दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ओडिशा जेईई रिजल्ट 2022 देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा जेईई रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक

    OJEE 2022 Result: इन स्टेप में करें ओडिशा जेईई रैंक कार्ड डाउनलोड

    उम्मीदवारों को अपना ओडिशा जेईई 2022 रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारो को अपने विवरण (रोल नंबर, जन्म-तिथि, आदि) भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम और रैंक कार्ड डाउनलोड व प्रिंट कर सकेंगे। उम्मीदवारों को रैंक कार्ड की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

    बता दें ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन 58 हजार पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 4 जुलाई से शुरू किया गया। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 82.5 फीसदी यानि लगभग 48,000 उम्मीदवार परीक्षाओं मे सम्मिलित हुए थे, जबकि करीब 10 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ी।

    ओडिशा जेईई 2022 रिजल्ट की घोषणा राज्य सरकार में स्किल डेवेलपमेंट एण्ड टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर प्रिथिरंजन घराई द्वारा की गई। नतीजे स्टेट काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन एण्ड वोकेशनल ट्रेनिंग (SCTEVT) के भुवनेश्वर स्थित कार्यालय के ऑडिटोरियम में की गई।

    ओडिशा राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थान में बीफार्मा, बीकैट, इंटीग्रेटेड एमबीए, एमसीए, एमबीए, एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क, एमप्लान में सीधे दाखिले और बीटेक व बीफार्मा में लैटरल इंट्री के जरिए इस साल दाखिले के लिए ओडिशा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2022 का ओजेईई सेल द्वारा आयोजित किया गया।