Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NTA MNS Exam 2024 City Slip Released: मिलिट्री नर्सिंग भर्ती परीक्षा के एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 07:54 PM (IST)

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) एग्जामिनेशन 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किये जाएंगे।

    Hero Image
    NTA MNS Exam 2024 City Slip यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) एग्जामिनेशन 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इस एग्जामिनेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गयी है। एग्जाम में भाग लेने जा रहे उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/SSCMNS पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप इस पेज पर दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।

    ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

    • मिलिट्री नर्सिंग भर्ती परीक्षा 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/SSCMNS पर जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Military Nursing Service: Selection for Short Service Commission (SSC) 2023-24 : City Intimation लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब एक नए पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
    • जानकारी सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    NTA MNS Exam 2024 City Slip Direct Link

    अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर हैं। एनटीए की ओर से बताया गया है कि एग्जाम सिटी स्लिप को अभ्यर्थी एडमिट कार्ड नहीं मान सकते हैं। एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार एनटीए के हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000/011- 69227700 पर अथवा ssc-mns@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। मिलिट्री नर्सिंग भर्ती परीक्षा से अधिक जानकारी के लिए अभ्यथी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Oil India Ltd Recruitment 2024: ऑयल इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, 29 जनवरी तक भर सकते हैं फॉर्म