Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Nobel Prize 2023: प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन ने अर्थशास्त्र में जीता नोबेल प्राइज, जानें इस बारे में फुल डिटेल

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 01:09 PM (IST)

    Nobel Prize 2023 गोल्डिन पिछले 200 वर्षों में लेबर मार्केट में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला है। इस दौरान उन्होंने देखा कि क्यों पुरुषों और महिलाओं के बीच वेतन में अंतर है जबकि उच्च आय वाले देशों में कई महिलाएं पुरुषों की तुलना में हाईली क्वालिफाईड हो सकती हैं। इसके बावजूद ऐसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि उनकी यह रिसर्च अमेरिका पर केंद्रित थी।

    Hero Image
    Nobel Prize 2023: नोबेल पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं की घोषणा हो चुकी है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Nobel Prize 2023: नोबेल पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। इसी क्रम में क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर को यह सम्मान फीमेल लेबर मार्केट के परिणाम के बारे में हमारी समझ को एडवांस करने के लिए यह पुरुस्कार दिया गया है। इस संबंध में द नोबेल प्राइज के सोशल मीडिया अकाउंट की ओर से एक पोस्ट भी की गई है। इसमे कहा गया है कि, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने "इकोनॉमिक्स साइंस में Claudia Goldin को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में Sveriges Riksbank Prize देने का निर्णय लिया है। यह पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोल्डिन पिछले 200 वर्षों में लेबर मार्केट में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला है। इस दौरान उन्होंने देखा कि क्यों पुरुषों और महिलाओं के बीच वेतन में अंतर है, जबकि उच्च आय वाले देशों में कई महिलाएं पुरुषों की तुलना में हाईली क्वालिफाईड हो सकती हैं। इसके बावजूद ऐसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि, उनकी यह रिसर्च अमेरिका पर केंद्रित थी, लेकिन उनके निष्कर्ष कई अन्य देशों पर लागू होते हैं।

    Nobel Prize 2023:फिजिक्स और केमिस्ट्री में इनको मिला नोबेल प्राइज 

    बता दें कि पहले यह पुरस्कार विभिन्न कैटेगिरी में दिए जाते हैं। इनमें मेडिकल, साहित्य, फिजिक्स, शांति, केमिस्ट्री और इकोनॉमिक साइंस शामिल हैं। इस साल के लिए इन सभी कैटेगिरी के लिए विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार 2023 Ferenc Krausz, Anne L’Huillier और Pierre Agostini,को कंबाइंड रुप से दिया गया है। इसी तरह केमिस्ट्री में Alexei I. Ekimo, Moungi G. Bawendi, Louis E. Brus को सम्मान से नवाजा गया।

     यह भी पढ़ें: Nobel Prize 2023: ये हैं शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी और रसायन में इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेता