Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIFT 2024: निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें डाउनलोड का आसान तरीका, 5 फरवरी को होनी है परीक्षा

    एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज होने के बाद NIFT प्रवेश परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। यह भी जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन देश भर के 60 शहरों में 05 फरवरी 2024 को किया जाएगा। यह एग्जाम सीबीटी मोड में होगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Tue, 23 Jan 2024 02:18 PM (IST)
    Hero Image
    NIFT 2024: निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जानें डाउनलोड का आसान तरीका, 5 फरवरी को होगी परीक्षा (Image-freepik)

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज 23 जनवरी, 2024 को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर रिलीज की है। एग्जाम में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी, जिसमें एप्लीकेशन नंबर सहित डेट ऑफ बर्थ समेत अन्य जानकारी शामिल है। इसके बाद ही अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    (Image-freepik)

    NIFT 2024 Exam Admit Card: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड 

    एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज होने के बाद NIFT प्रवेश परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। यह भी जल्द ही रिलीज होने की उम्मीद है। प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा का आयोजन देश भर के 60 शहरों में 05 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। यह एग्जाम सीबीटी मोड में होगा। एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके उम्मीदवार आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश परीक्षा 2024 से संबंधित अधिक जानकारी और विवरण के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

    NIFT 2024: निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स  

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nift.ntaonline.in पर जाना होगा। इसके बाद,होमपेज पर, "निफ्ट 2024 सिटी इंटिमेशन विंडो ओपन (यहां क्लिक करें)" लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी। इसके बाद, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। निफ्ट 2024 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। अब इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

    यह भी पढ़ें: NIFT 2024: फरवरी में होगी निफ्ट प्रवेश परीक्षा, 3 जनवरी तक मिलेगा आवेदन का मौका, पढ़ें अन्य अहम अपडेट