Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIFT 2022 answer key: नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट आंसर-की रिलीज, करें डाउनलोड

    NIFT 2022 answer keyनिफ्ट ने यह प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की है।ऐसे में अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है किजिन छात्रों को लगता है कि उनके उत्तर की जांच गलत हुई है तो वे इसके लिए आपत्ति उठा सकते हैं। छात्रों को प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

    By Nandini DubeyEdited By: Updated: Tue, 22 Feb 2022 09:39 AM (IST)
    Hero Image
    NIFT 2022 answer key: नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, निफ्ट (National Institute of Fashion Technology, NIFT)

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NIFT 2022 answer key: नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, निफ्ट (National Institute of Fashion Technology, NIFT) ने एंट्रेंस टेस्ट एग्जाम की आंसर-की (NIFT answer key 2022) रिलीज कर दी है। ऐसे में, जो उम्मीदवार निफ्ट 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in से आंसर-की की जांच कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर के साथ-साथ संस्थान ने निफ्ट 2022 एंट्रेंस एग्जाम क्वैश्चन पेपर भी जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निफ्ट ने यह प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की है। ऐसे में अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि, जिन छात्रों को लगता है कि उनके उत्तर की जांच गलत हुई है तो वे इसके लिए आपत्तियां उठा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही स्टूडेंट्स के लिए अपनी आपत्ति का समर्थन करने के लिए आवश्यक प्रमाण देना होगा। वहीं स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके स्टूडेंट्स इसके लिए आपत्ति उठा सकते हैं।

    NIFT 2022 Answer Key: एंट्रेंस टेस्ट आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

    एंट्रेंस टेस्ट आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- nift.ac.in पर जाएं। इसके बाद दिखाई देने वाले होमपेज पर, आवेदकों के लॉगिन लिंक पर क्लिक करें। अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें। अब निफ्ट 2022 आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद अपना स्कोर चेक करें और उसे डाउनलोड करें। इसके बाद उम्मीदवार दिए गए स्थान पर आपत्तियां उठा सकते हैं और अपनी आपत्तियों को प्रमाणित कर सकते हैं। इसके साथ ही आपत्ति शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सेव करके रख लें।

    बता दें कि निफ्ट प्रवेश परीक्षा 6 फरवरी को ऑनलाइन प्रोक्टेड मोड में आयोजित की गई थी। वहीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम मई 2022 में घोषित होने की उम्मीद है।