Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIACL AO Admit Card 2023: न्यू इंडिया एश्योरेंस भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इस दिन होगा एग्जाम

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 11:37 AM (IST)

    NIACL AO Admit Card 2023 न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए फेज-1 एग्जाम का आयोजन 9 सितंबर 2023 को किया जायेगा जिसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किये जा सकेंगे। फेज-2 एग्जाम का आयोजन 8 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा।

    Hero Image
    NIACL AO Admit Card 2023 जल्द newindia.co.in पर होंगे जारी।

    NIACL AO Admit Card 2023: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी थी जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त तक पूरी की गयी थी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है उनके लिए जल्द ही NIACL की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट newindia.co.in पर जारी किये जाएंगे जहां से आप मांगी गयी डिटेल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम का आयोजन 9 सितंबर 2023 को किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NIACL AO Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर रिक्रूटमेंट/ करियर सेक्शन में जाना होगा।
    • इसके बाद आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • मांगी गयी डिटेल रजिस्ट्रेशन नंबर/ पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
    • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    इस दिन होगा एग्जाम

    न्यू इंडिया एश्योरेंस भर्ती के लिए पहले फेज की परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर 2023 को किया जाना है। जो उम्मीदवार पहले चरण की परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे फेज-2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई कर जायेंगे। दूसरे चरण के एग्जाम का आयोजन 8 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा।

    इस भर्ती के माध्यम से रिस्क इंजीनियर, ऑटोमोबाइल इंजीनियर, लीगल, एकाउंट्स, हेल्थ, आईटी जर्नलिस्ट के कुल 450 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में चयन के लिए पहले फेज-1 एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को फेज-2 परीक्षा में भाग लेना होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट फेज-2 एग्जाम और इंटरव्यू में किये गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।