Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Result 2025 OUT: नीट यूजी का रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक से करें रिजल्ट चेक

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 01:59 PM (IST)

    नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2025) का रिजल्ट 14 जून को जारी हो गया है। यदि आप नीट यूजी 2025 का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक लिंक neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें आप इस वेबसाइट के अलावा अन्य वेबसाइट के माध्यम से भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    NEET UG Result 2025 Out Today: .यहां देखें रिजल्ट से संबंधित जानकारी

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2025) का रिजल्ट जारी हो गया है। नीट यूजी में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष नीट यूजी की परीक्षा में राजस्थान के सीकर जिले के महेश कुमार ने बाजी मारी है। बता दें, नीट यूजी 2025 का रिजल्ट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जारी किया गया है। 04 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2025 का आयोजन किया गया था। इस वर्ष नीट यूजी की परीक्षा में लगभग 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। आपको बता दें, एनटीए आज नीट यूजी रिजल्ट के अतिरिक्त एडमिशन और कटऑफ से संबंधित अन्य जानकारी भी साझा कर सकता है। अगर आपने भी इस वर्ष नीट यूजी की परीक्षा में भाग लिया था, तो आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

    एनटीए की ओर से नीट यूजी 2025 के परिणाम जारी हो गए है। आप इन स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
    • होम पेज पर “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
    • अब अपने एडमिट कार्ड का नंबर और जन्मतिथि भी दर्ज करें।
    • इसके बाद स्क्रीन पर नीट यूजी 2025 का रिजल्ट दिखाई देगा।
    • रिजल्ट चेक करने के बाद पीडीएफ डाउनलोड जरूर कर लें।
    • अब अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    इतने शहर में हुआ था नीट यूजी का आयोजन

    इस वर्ष नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन देश के लगभग 5453 केंद्रों में हुआ था। इस परीक्षा में लगभग बीस लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। यदि आप नीट से संबंधित अन्य जानकारी जानना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    इन वेबसाइट से भी कर सकेंगे रिजल्ट चेक

    नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद सर्वर डाउन होने, अधिक ट्रैफिक और वेबसाइट स्लो होने की वजह से आपको अपना रिजल्ट चेक करने में परेशानी भी हो सकती है। लेकिन बिल्कुल भी तनाव न लें और शांत दिमाग से काम करें। आप नीट यूजी 2025 का रिजल्ट neet.nta.nic.in के अलावा nta.ac.in, examinationservices.nic.in, सरकारी ऐप उमंग ऐप या डिजिलॉकर पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन वेबसाइट पर भी आप अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डिटेल्स डालकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।