Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Answer Key 2023: एनटीए ने जारी की नीट यूजी आंसर की, यहां से करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 11:43 AM (IST)

    NEET UG Answer Key 2023 एनटीए (NTA) की ओर से नीट यूजी 2023 एग्जाम की आंसर की जारी कर दी गयी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    NEET UG Answer Key 2023: नीट यूजी 2023 आंसर की हुई जारी।

    NEET UG Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी आंसर की 2023 जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार नीट यूजी आंसर की एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि नीट यूजी की OMR रिस्पॉन्स शीट पहले ही जारी की जा चुकी है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ओएमआर शीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आंसर की के द्वारा अपने उत्तरों की जांच-पड़ताल कर सकते हैं। नीट यूजी 2023 परीक्षा का आयोजन देशभर के 546 शहरों में की गयी थी जिसमें 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Answer Key 2023 डायरेक्ट लिंक 

    NEET UG Answer Key 2023: ऐसे डाउनलोड करें नीट यूजी आंसर की

    नीट यूजी आंसर की 2023 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज अपर आपको आंसर की का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। अब आपको एप्लीकेशन नंबर या पासवर्ड एवं या एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग-इन कर लेना होगा। जानकारी सबमिट करते ही आंसर की एक नए पेज पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    NEET UG Answer Key 2023: कल तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    नीट यूजी आंसर की डाउनलोड करने के बाद परीक्षार्थी प्रश्न एवं उत्तरों का मिलान कर लें। अगर आप किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो आप उस उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 6 जून 2023 तय है। प्रत्येक उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि माध्यमों से जमा कर सकते हैं। अगर आपकी आपत्ति सही पायी जाती है तो उस प्रश्न के लिए आपको अंक प्रदान किये जाएंगे।