Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG 2023: नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट घोषित, mcc.nic.in पर ऐसे देखें परिणाम

    NEET UG 2023 नीट यूजी तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त 2023 से शुरू होगा। यह 04 सितंबर 2023 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी आवेदन करने के साथ-साथ फीस का भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद 1 सितंबर से 05 सितंबर 2023 तक च्वाइस फिल कर सकते हैं। अभ्यर्थी इसी दौरान अपने विकल्पों को लॉक भी कर सकते हैं

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyUpdated: Fri, 18 Aug 2023 04:43 PM (IST)
    Hero Image
    NEET UG 2023: नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

    एजुकेशन डेस्क। NEET UG 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी (Medical Counselling Committee, MCC) ने नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, वे एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाकर नतीजों की जांच कर सकते हैं। सेकेंड राउंड में, जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें 19 अगस्त, 2023 तक एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करना होगा। इसके बाद, आवंटित संस्थानों में उम्मीदवारों को 20 अगस्त से 28 अगस्त, 2023 के बीच में रिपोर्टिंग करनी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MCC NEET UG Round 2 seat allotment result: एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सबसे पहले उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2023 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    नीट यूजी राउंड 3 के लिए इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

    नीट यूजी तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त, 2023 से शुरू होगा। यह 04 सितंबर, 2023 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी आवेदन करने के साथ-साथ फीस का भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद 1 सितंबर से 05 सितंबर, 2023 तक च्वाइस फिल कर सकते हैं। अभ्यर्थी इसी दौरान अपने विकल्पों को लॉक भी कर सकते हैं। 6 से 7 सितंबर, 2023 के बीच सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस होगा। वहीं, 8 सितंबर, 2023 को नतीजों का एलान किया जाएगा। 9 सितंबर, 2023 को एमसीसी के पोर्टल पर दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करना होगा।