Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG 2022 Topper AIR 1: तनिष्का 715 अंकों के साथ ऐसे बनीं टॉपर, 3 अन्य उम्मीदवारों के भी हैं बराबर अंक

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 08 Sep 2022 09:15 AM (IST)

    NEET UG 2022 Topper AIR 1 एनटीए द्वारा 17 जुलाई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा के नतीजों की घोषणा 7 सितंबर को की गई। साथ ही जारी टॉपर्स लिस्ट में पहले चार रैंक के उम्मीदवारों के समान 715 अंक के बावजूद राजस्थान की तनिष्का को AIR 1 मिली। जानें क्यों…

    Hero Image
    नीट यूजी 2022 टॉपर AIR 1 राजस्थान की तनिष्का इस नियम से बनीं टॉपर।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET UG 2022 Topper AIR 1: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा वर्ष 2022 की मेडिकल, डेंटल, आयुष व अन्य दाखिले के लिए 17 जुलाई 2022 को आयोजित प्रवेश परीक्षा - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2022 यानि नीट यूजी 2022 के नतीजों की की घोषणा बुधवार, 7 सितंबर 2022 को की गई है। एजेंसी द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक इस बार की परीक्षाओं के लिए 18.72 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था और इनमें से 17.64 लाख ही परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। सम्मिलित उम्मीदवारों में से 9.93 लाख उम्मीदवारों को नीट यूजी 2022 परीक्षा में सफल घोषित किया गया। एनटीए ने परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in एक्टिव कर दिया है। दूसरी तरफ, इसके साथ ही एजेंसी ने इस बार की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है, जिसके अनुसार राजस्थान की तनिष्का कुल निर्धारित 720 में अंकों में से 715 अंक प्राप्त करके पहले स्थान हासिल किया है। हालांकि, तीन उम्मीदवारों के भी 715 अंक ही हैं, ऐसे कैसे तनिष्का को पहली रैंक (All Indian Rank - AIR 1) दी गई आइए इसके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीट यूजी रिजल्ट 2022 लिंक

    यह भी पढ़ें - NEET UG Result 2022: उत्तर प्रदेश नीट यूजी नतीजों में सबसे आगे, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर, जानें टॉप 10 स्टेट

    यह भी पढ़ें - NEET UG Toppers List 2022: नीट यूजी में राजस्थान की तनिष्का टॉपर, NTA ने जारी की टॉपर्स लिस्ट

    NEET UG 2022 Topper AIR 1: 4 उम्मीदवारों के 715 अंकों के बावजूद तनिष्का ऐसे बनीं नीट यूजी टॉपर

    एनटीए द्वारा जारी नीट यूजी 2022 टॉपर्स लिस्ट के अनुसार पहले चार स्थानों पर क्रमानुसार राजस्थान की तनिष्का( 715 अंक), दिल्ली (एनसीटी) के वत्स आशीष बत्रा (715 अंक), कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली (715 अंक), और कर्नाटक की रूचा पावासे (715 अंक) हैं। इस बार एजेंसी ने पिछले वर्ष की तरह एक से अधिक उम्मीदवारों को संयुक्त रैंक आवंटित नहीं की है। इसके बदले इस बार एनटीए ने नीट यूजी 2022 टॉपर की घोषणा ‘टाई-ब्रेकर पॉलिसी’ के अनुसार किया है, जिसके अंतर्गत एजेंसी ने कुछ नये नियम निर्धारित किए हैं। एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारिक द्वारा साझा की गई की जानकारी के मुताबिक इस बार एक ही उम्मीदवार को एक रैंक देने के लिए कुछ नये नियम जोड़े गए, जो कि निम्नलिखित हैं:-

    • परीक्षा में जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र) में उच्च अंक / प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, उसके बाद,
    • परीक्षा में रसायन विज्ञान में उच्च अंक / प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, उसके बाद,
    • परीक्षा में सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार

    यह भी पढ़ें - NEET Result 2022: NTA ने घोषित किए नीट यूजी रिजल्ट, जानें सीटों की संख्या और टॉप कॉलेज

    ऐसे नीट यूजी 2022 में प्रदर्शन के आधार मिले प्राप्तांको के समान रहने की स्थिति में एनटीए द्वारा घोषित नये ‘टाई-ब्रेकर पॉलिसी’ के अनुसार राजस्थान की तनिष्का को पहली रैंक (NEET UG 2022 Topper AIR 1) दी गई है।

    यह भी पढ़ें - NEET UG Result 2022: घोषित हुए नीट यूजी परिणाम, इन डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोर और रैंक कार्ड