विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET UG Result 2022: घोषित हुए नीट यूजी परिणाम, इन डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोर और रैंक कार्ड

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2022 02:21 PM (IST)Updated: Thu, 08 Sep 2022 06:12 AM (IST)

NTA NEET UG Result 2022 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आज यानि बुधवार 7 सितंबर को नीट यूजी रिजल्ट 2022 की ...और पढ़ें

नीट यूजी 2022 रिजल्ट लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर एक्टिव किया गया।
नीट यूजी 2022 रिजल्ट लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर एक्टिव किया गया।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET UG 2022 Result: नीट यूजी 2022 परीक्षा में सम्मिलित हुए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2022 के नतीजों की घोषणा 7 सितंबर को कर दी गई है। इसके साथ ही, एजेंसी द्वारा जारी नीट यूजी रिजल्ट 2022 को लेकर जारी आकड़ों के मुताबिक इस बार की परीक्षाओं में 9.9 लाख से अधिक कैंडीडेट्स को सफल घोषित किया गया है। साथ ही, इस बार की परीक्षाओं के लिए 18.72 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था और इनमें से 17.64 लाख उम्मीदवार ही 17 जुलाई को आयोजित परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। वहीं, पिछले वर्ष की परीक्षाओं के लिए 16.14 लाख उम्मीदवार पंजीकृत, 15.44 लाख सम्मिलित और 8.7 लाख सफल घोषित किए गए थे। दूसरी तरफ, परीक्षाओं में सम्मिलित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं।

नीट यूजी रिजल्ट 2022 लिंक 1

नीट यूजी रिजल्ट 2022 लिंक 2

नीट यूजी रिजल्ट 2022 लिंक 3

यह भी पढ़ें - NEET Result 2022: NTA ने घोषित किया नीट यूजी रिजल्ट, जानें सीटों की संख्या और टॉप कॉलेज

NEET UG 2022 Result: ऐसे देख पाएंगे परिणाम और स्कोर

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार परिणाम को ऑनलाइन देख पाएंगे। इसके लिए एनटीए नीट यूजी 2022 रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव करेगा। उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या अप्लीकेशन नंबर व जन्म-तिथि भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद, परीक्षार्थी अपना परिणाम और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद कैंडीडेट्स के इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

NEET UG 2022 Result: परिणाम के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी

एनटीए ने 18.79 लाख उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया था। इस परीक्षा के लिए प्रोविजिनल आंसर-की 31 अगस्त को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 2 सितंबर 2022 तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से जांच के बाद अब नीट यूजी रिजल्ट 2022 के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी किए गए हैं।

इस लिंक से देखें आंसर-की