Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET UG Toppers List 2022: नीट यूजी में राजस्थान की तनिष्का टॉपर, NTA ने जारी की टॉपर्स लिस्ट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 08 Sep 2022 06:33 AM (IST)

    NEET UG Toppers List 2022 मेडिकल डेंटल आयुष व अन्य यूजी प्रवेश परीक्षा नीट 2022 के नतीजे NTA द्वारा 7 सितंबर को घोषित किए जाने के साथ-साथ उम्मीदवारों के स्कोर और रैंक भी जारी की गई जिसके अनुसार अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवारों की टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं।

    Hero Image
    नीट यूजी टॉपर्स लिस्ट 2022 को परीक्षा परिणामों के साथ-साथ आधिकारिक वेबसाइट, nta.neet.nic.in पर जारी किया गया।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET UG Toppers List 2022: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी 2022 परीक्षा परिणामों की घोषणा 7 सितंबर 2022 को की गई। एजेंसी द्वारा 17 जुलाई 2022 को आयोजित नीट यूजी 2022 के नतीजों को लेकर जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस साल की परीक्षाओं में 9.9 लाख उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इस साल के नीट यूजी 2022 के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 17.64 लाख ही सम्मिलित हुए थे। ऐसे में जो उम्मीदवार इस बार की मेडिकल, डेंटल, आयुष व अन्य यूजी कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, nta.neet.nic.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक से चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीट यूजी रिजल्ट 2022 लिंक 1

    नीट यूजी रिजल्ट 2022 लिंक 2

    नीट यूजी रिजल्ट 2022 लिंक 3

    यह भी पढ़ें - NEET UG Result 2022: घोषित हुआ नीट यूजी परिणाम, देखें पाएंगे स्कोर और रैंक कार्ड

    NEET UG Toppers List 2022: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी

    एनटीए द्वारा इसके साथ ही उम्मीदवारों के स्कोर और उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी जारी की गई है। इस क्रम में एजेंसी द्वारा ऐसे सभी उम्मीदवारों की रैंक के अनुसार मेरिट लिस्ट भी जारी की है, जिन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर अधिकतम अंक अर्जित किए होंगे। इन सभी को उम्मीदावर परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं:-

    यह भी पढ़ें - NEET UG Result 2022: उत्तर प्रदेश नीट यूजी नतीजों में सबसे आगे, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर, जानें टॉप 10 स्टेट

    1. रैंक 1 - राजस्थान की तनिष्का - 715 अंक
    2. रैंक 2 - दिल्ली (एनसीटी) के वत्स आशीष बत्रा - 715 अंक
    3. रैंक 3 - कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली - 715 अंक
    4. रैंक 4 - कर्नाटक की रूचा पावासे - 715 अंक
    5. रैंक 5 - तेलंगाना की ईराबेल्ली सिद्धार्थ राव - 711 अंक 
    6. रैंक 6 - महाराष्ट्र के ऋषि विनय बासले - 710 अंक
    7. रैंक 7 - पंजाब के अर्पिंत नारंग - 710 अंक
    8. रैंक 8 - कर्नाटक के कृष्णा एसआर - 710 अंक
    9. रैंक 9 - गुजरात के जील विपुल व्यास - 710 अंक
    10. रैंक 10 - जम्मू एवं कश्मीर के हकीज परवेज लोने - 710 अंक 

    यह भी पढ़ें - NEET Result 2022: NTA ने घोषित किया नीट यूजी रिजल्ट, जानें सीटों की संख्या और टॉप कॉलेज

    NEET UG Toppers List 2022: जानें पिछले वर्षों के टॉप स्कोरर

    वहीं बात करें अगल पिछले साल की नीट यूजी परीक्षा में प्रदर्शन के आधार सफल घोषित उम्मीदवारों में से अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों व उनकी रैंक की तो वर्ष 2021 में मृणाल कुट्टेरी ने टॉप किया था और उनकी ऑल इंडिया रैंक 1 थी। इसके बाद तन्मय गुप्ता की रैंक 2, कार्तिक जी नायर की रैंक 3, अमन त्रिपाठी की रैंक 4 और निखर बंसल की रैंक 5 थी। वहीं, इससे पहले वर्ष 2020 परीक्षा में सोयेब आफताब टॉपर थे, उनकी रैंक 1 थी। इसके बाद, आकांक्षा सिंह की रैंक 2, तुम्माला स्निकिथा की रैंक 3, विनीत शर्मा की रैंक 4 और अमृषा खेतान की ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5 थी।