Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET 2022 Exam Date: 17 जुलाई को हो सकती है नीट यूजी परीक्षा, पंजीकरण 2 अप्रैल से और अधिसूचना आज संभव

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 31 Mar 2022 04:45 PM (IST)

    NEET UG 2022 Notification नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी 2022 का आयोजन 17 जुलाई को कर सकता है। नोटिस आज 31 मार्च 2022 को आज संभव है। आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल 2022 से शुरू की जा सकती है। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल पर नजर रखें।

    Hero Image
    नीट यूजी 2022 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर जारी होगा।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET 2022 Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया जा सकता है और परीक्षा के लिए अधिसूचना आज यानि 31 अगस्त 2022 को जारी की जा सकती है। साथ ही, आवेदन की प्रक्रिया 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो सकती है। हालांकि, ये सभी अपडेट विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हैं और एनटीए द्वारा आधिकारिक सूचना का इंतजार हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार देश भर के संस्थानों में स्नातक स्तरीय मेडिकल कोर्सेस में वर्ष 2022-23 में दाखिले हेतु उम्मीदवारों के चयन के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी) 2022 परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, वे नीट यूजी 2022 नोटिफिकेशन के लिए परीक्षा पोर्टल, neet.nta.nic.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीट 2022 एग्जाम का आयोजन 13 भाषाओं में

    पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी नीट परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाना है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु शामिल हैं।

    नीट 2022 एग्जाम के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इससे पहले, एनएमसी ने नीट 2022 परीक्षा से ऊपरी आयु सीमा को हटा दिया था। इसके अनुसार, 31 दिसंबर, 2022 तक 17 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या पूर्ण करने वाले सभी छात्र परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस साल आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) में उम्मीदवारों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ सकती है।

    ऐसे करें आवेदन नीट 2022 एग्जाम के लिए

    उम्मीदवारों को नीट 2022 एग्जाम के लिए आवेदन करने के लिए परीक्षा पोर्टल पर विजिट करना होगा और फिर होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करने होंगे और फिर मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।