NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी मॉप-अप राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग की आखिरी तारीख आज, पढ़ें डिटेल्स
NEET PG Counselling 2022 पीजी मॉप-अप राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग के अलावा रजिस्ट्रेशन की भी आज आखिरी तारीख थी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी एमसीसी ने इसके लिए भी विंडो बंद कर दी है। कैंडिडेट्स इसे जुड़ा नोटिफिकेशन आधिकरिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी मॉप-अप राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग की आखिरी तारीख आज है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी (Medical Counselling Committee, MCC) आज, 5 नवंबर को नीट पीजी मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए विंडो को बंद कर देगा। इसलिए, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इस प्रोसेस को पूरा नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
नीट पीजी मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी की ओर से च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया आज दोपहर 3 बजे से शुरू हुई है और दोपहर 11:55 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एक बार सीट लॉक होने के बाद उन्हें विकल्पों को एडिट करने के विकल्प प्रदान नहीं किए जाएंगे। MCC ने आज, 5 नवंबर को मॉप-अप राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया के अलावा, नीट पीजी काउंसलिंग 2022 को पंजीकरण प्रक्रिया को भी बंद कर दिया है। कैंडिडेट्स को इसके लिए आज सुबह 08 बजे तक मौका दिया था।
14 नवंबर तक करना होगा संस्थान में रिपोर्ट
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, NEET PG 2022 सीट आवंटन प्रक्रिया 7 नवंबर से 8 नवंबर तक होगी। सीट आवंटन परिणाम 9 नवंबर को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 10 नवंबर से 14 नवंबर, 2022 तक संस्थान में आवंटित को रिपोर्ट कर सकते हैं।
इस दिन से शुरू होना था रजिस्ट्रेशन
NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड पंजीकरण प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होने वाला था, लेकिन बाद में इसे 1 नवंबर के लिए रीशेड्यूल्ड कर दिया गया था। NEET PG काउंसलिंग 2022 के विवरण संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।