Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET PG 2023 Scorecard: नीट पीजी स्कोर कार्ड आज हो सकता है रिलीज, 5 मार्च को हुई थी परीक्षा

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 11:05 AM (IST)

    NEET PG 2023 Scorecard NEET PG परीक्षा के परिणाम 14 मार्च 2023 को घोषित किए गए थे। वहीं इस परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2023 को आयोजित किया गया था। वहीं अब उम्मीद है कि स्कोर कार्ड आज रिलीज कर दिया जाएगा।

    Hero Image
    NEET PG 2023 Scorecard: नीट पीजी परीक्षा का स्कोरकार्ड जल्द जारी किया जाएगा।

    एजुकेशन डेस्क। NEET PG 2023 Scorecard: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (National Board of Examinations in Medical Sciences) आज नीट पीजी परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीद है कि नतीजे जारी होने के बाद अब NBE आज पीजी परीक्षा के लिए Scorecard रिलीज कर सकता हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सटीक अपडेट के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक   

    14 मार्च को जारी हुए थे परिणाम

    NEET PG परीक्षा के परिणाम 14 मार्च, 2023 को घोषित किए गए थे। वहीं, इस परीक्षा का आयोजन 5 मार्च, 2023 को आयोजित किया गया था। परीक्षा के लिए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। नीट पीजी परीक्षा 2023 परीक्षा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा परीक्षा स्थगित करने की सभी याचिकाओं को खारिज करने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई थी।

    NEET PG 2023 Scorecard- How to download NEET PG Scorecard: नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    नीट पीजी स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर NEET PG के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, आवेदन के लिंक पर क्लिक करें। अपना विवरण दर्ज करें जैसे रोल नंबर और पासवर्ड अपने डैशबोर्ड पर नीट पीजी 2023 स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें। अब डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।

    यह भी पढ़ें: NEET PG 2023: नीट पीजी परीक्षा नहीं होगी स्थगित, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लोकसभा में दी जानकारी