Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET PG 2023 Result Date: 31 मार्च को घोषित होंगे नीट पीजी के नतीजे, आंसर-की इस समय हो सकते हैं जारी

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 08:30 AM (IST)

    NEET PG 2023 Result Date मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा नीट पीजी 2023 के 5 मार्च के आयोजन के बाद सम्मिलित 2.9 लाख उम्मीदवार अब नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के अनुसार नीट पीजी 2023 रिजल्ट डेट 31 मार्च निर्धारित किया गया है।

    Hero Image
    NEET PG 2023 Result Date: नीट पीजी परिणाम से पहले उम्मीदवार आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर डाउनलोड कर सकेंगे।

    एजुकेशन डेस्क। NEET PG 2023 Result Date: नीट पीजी 2023 परीक्षा में सम्मिलित हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा नीट पीजी 2023 प्रवेश परीक्षा का आयोजन हाल ही में 5 मार्च को किया गया। प्रवेश परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नीट पीजी 2023 रिजल्ट डेट की घोषणा पहले ही कर दी गई है। इस कार्यक्रम के मुताबिक एनबीईएमएस नीट पीजी 2023 के परिणाम 31 मार्च को घोषित करेगा। परिणाम या इससे सम्बन्धित अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवार नीट पीजी रिजल्ट 2023 के लिए पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NEET PG 2023 Result Date: नीट पीजी आंसर-की डाउनलोड इस समय हो सकते हैं जारी

    हालांकि, नीट पीजी रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NBEMS परिणाम घोषित करने से पहले प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोविजिनल आंसर-की जारी करेगा। इसके साथ ही, बोर्ड इन अनौपचारिक उत्तर कुंजियों पर उम्मीदवारों के उनकी आपत्तियों को आमंत्रित करेगा। इन आपत्तियों की समीक्षा बोर्ड सम्बन्धित विशेषज्ञों से कराएगा। समीक्षा के आधार पर ही बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर-की जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही, नीट पीजी 2023 रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को नतीजों से पहले आंसर-की पर नजर रखनी चाहिए।

    यहां मिलेगा नीट पीजी 2023 आंसर-की डाउनलोड लिंक

    बता दें कि देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए एकल पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से 27 जनवरी तक चली थी। इसके बाद उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 27 फरवरी के बाद जारी किए गए और परीक्षा 5 मार्च को आयोजित हुई, जिसके नतीजों का इंतजार परीक्षा में सम्मिलित 2.9 लाख उम्मीदवारों को है।