NEET 2022 Answer Key: नीट यूजी आंसर-की इस डेट को होगी रिलीज, यहां जानिए तारीख समेत अन्य अपडेट
NEET 2022 Answer Key नीट आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट .nta.nic.in पर नीट यूजी चैलेंज आंसर की का लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। उम्मीदवार इसका उ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET 2022 Answer Key: नीट यूजी आंसर-की पर बड़ी अपडेट है। एनटीए जल्द ही परीक्षा के लिए आंसर-की जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिलीज किए जाएंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2022 answer key 2022 14 अगस्त, 2022 तक जारी हो सकती है। इसके साथ ही, नीट यूजी परिणाम 2022 इस साल 31 अगस्त, 2022 तक घोषित होने की उम्मीद है।
एनटीए के करीबी सूत्रों ने मीडिया रिपोर्ट्स में शेयर किया है कि आंसर-की के साथ-साथ प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी आंसर-की और रिजल्ट के संबंध में कोई सूचना नहीं रिलीज की है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें। वहीं एक बार आंसर-की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए लगभग 48 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके बाद, छात्रों को आपत्ति उठाने के लिए आवश्यकतानुसार शुल्क का भुगतान करना होगा।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आपत्तियां प्राप्त करने के बाद, NTA फाइनल आंसर-की रिलीज करेगा। इस, आधार पर फाइनल परिणाम घोषित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, NEET PG के साथ-साथ NEET UG के लिए काउंसलिंग सितंबर के महीने में शुरू होने की संभावना है। NEET उत्तर कुंजी 2022 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET 2022 Answer Key: नीट यूजी आंसर-की डाउनलेाड करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर, 'नीट 2022 उत्तर कुंजी' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। अब पूछे गए अनुसार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। इसके बाद, आपकी नीट यूजी उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।