Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NDA NA Admit Card 2025: रिलीज हुए यूपीएससी एनडीए एनए-1 एडमिट कार्ड, इस डेट में होना है एग्जाम

    Updated: Thu, 03 Apr 2025 03:58 PM (IST)

    यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की ओर से एनडीए और एनए 1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन निर्धारित केन्द्रों पर 13 अप्रैल 2025 को करवाया जाना है। इस भर्ती के जरिये 406 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    Hero Image
    NDA NA Admit Card 2025 कभी भी हो सकते हैं जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से एनडीए और एनए 1 एग्जाम का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाना है। एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे जहां से सभी अभ्यर्थी upsc.gov.in इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कार्ड स्वयं से कर सकेंगे डाउनलोड

    यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एडमिट कार्ड (NDA NA Admit Card 2025) जारी होते ही अभ्यर्थी स्वयं ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मोबाइल से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

    • एनडीए एनए एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
    • जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    एग्जाम पैटर्न

    नेशनल डिफेंस एकेडमी, नेवल एकेडमी (I) एग्जाम में अभ्यर्थियों से 600 अंकों के 2 पेपर हल करने होंगे। पेपर 1 में मैथमेटिक्स विषय से 300 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 में जनरल एबिलिटी टेस्ट से 150 प्रश्न 600 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। दोनों ही पेपर्स को मिलाकर कुल पूर्णांक 900 अंकों का होगा। दोनों ही प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को अलग अलग 2 घंटे 30 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से यूपीएससी की ओर से कुल 406 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से एनडीए के तहत आर्मी में 208 पदों, नेवी में 42 पदों और एवं एयरफोर्स में 120 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा एनए (10+2 कैडेट एंट्री) के तहत कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक पूर्ण की गई थी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- RRB ALP New Vacancy 2025: रोजगार समाचार में आरआरबी एएलपी भर्ती का नोटिफिकेशन प्रकाशित, आवेदन 10 अप्रैल से होंगे स्टार्ट