NDA 1 Exam 2023 Final Result OUT: एनडीए 1 रिजल्ट upsc.in पर घोषित, शिवराज सिंह ने किया टॉप
NDA 1 Exam 2023 Final Result संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) यानी कि एनडीए और एनए 1 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया गया है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस एग्जाम में शिवराज सिंह ने सबसे ज्यादा अंक हासिल कर पहली रैंक प्राप्त की है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। NDA 1 Exam 2023 Final Result OUT: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेन्स एकेडमी (NDA)- 1 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.in पर घोषित किया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने एनडीए 1 एग्जामिनेशन में भाग लिया था वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
NDA 1 Exam 2023 Final Result Direct Link
NDA 1 Exam 2023 Result: इन स्टेप्स से चेक करें नतीजे
- एनडीए 1 फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको National Defence Academy and Naval Academy Examination (I), 2023 लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको Final Result के आगे दिए गए पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब आप इसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम
- शिवराज सिंह
- ईशान त्रिपाठी
- अभिषेक सिंह भदौरिया
- नक्षत्र कंचन
- अनघ बिष्ठ
- राघव गुप्ता
- आदित्य गुप्ता
- गौरव यादव
- देवांश शर्मा
- भाविका
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को नेशनल डिफेन्स अकेडमी (NDA) के अंतर्गत आने वाले आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में नियुक्त किया जायेगा। इसके अलावा नवल अकादमी (NA) 10+2 कैडेट एंट्री के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।