यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DU Results 2019: नवंबर-दिसंबर की UG, PG परीक्षाओं के परिणाम घोषित, इस लिंक से करें चेक
DU Result 2019 जो छात्र इन सेमेस्टर परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे वे अपना परिणाम विश्वविद्यालय के रिजल्ट पोर्ट्ल duresult.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। DU Results 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न यूजी और पीजी कोर्सेस (2 वर्षीय, 3 वर्षीय और 4 वर्षीय) के लिए नवंबर एवं दिसंबर 2019 महीनों के दौरान आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये हैं। जो छात्र इन सेमेस्टर परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे वे अपना परिणाम विश्वविद्यालय के रिजल्ट पोर्ट्ल, duresult.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र अपने परिणाम नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
यूजी और पीजी कोर्सेस (2 वर्षीय, 3 वर्षीय और 4 वर्षीय) लिंक
इससे पूर्व, फरवरी माह के आरंभ से ही दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की नवंबर एवं दिसंबर 2019 महीनों के दौरान आयोजित की गयी सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी करना शुरू कर दिये थे।
डीयू UG/PG सेमेस्टर रिजल्ट 2019 जारी करने के क्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा नवंबर-दिसंबर 2019 में आयोजित कई पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिये हैं-
- यूजी और पीजी कोर्सेस (2 वर्षीय, 3 वर्षीय और 4 वर्षीय)
- बीटेक कंप्यूटर साइंस - सेमेस्टर 4 एवं सेमेस्टर 8
- बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स - सेमेस्टर 4 एवं सेमेस्टर 8
- बीटेक इंस्ट्रूमेंटेशम - सेमेस्टर 4 एवं सेमेस्टर 8
इससे पूर्व, दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा यूजी और पीजी कोर्सेस के सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम 31 जनवरी 2020 से 2 फरवरी 2020 के मध्य जारी होने की संभावना थी। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम उनके कॉलेज के नोटिस बोर्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
डीयू आमतौर पर नवंबर-दिसंबर माह में आयोजित की जाने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम दिसंबर के अंत में या जनवरी माह के पहले/दूसरे हफ्ते में जारी कर देता है। लेकिन इस बार डूटा की हड़ताल के कारण रिजल्ट जारी करने में देरी हुई है। हालांकि, सभी कोर्सेस के अगले सेमेस्टर की क्लासेस पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि विश्वविद्यालय की ओर से UG/PG नवंबर-दिसंबर सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम के सम्बन्ध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।ॉ
घोषित परीक्षा परिणाम सूची लिंक
मार्क्स / स्कोर कार्ड डीयू UG/PG सेमेस्टर एग्जाम रिजल्ट लिंक
डीयू UG/PG सेमेस्टर एग्जाम पेज लिंक
लेटेस्ट सरकारी नौकरियां
Coffee Board Recruitment 2020: कॉफी बोर्ड में सरकारी नौकरी, सालाना वेतन 26 लाख, आवेदन 11 फरवरी तक
Rajya Sabha Recruitment 2020: राज्य सभा में निकली 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, आवेदन 8 फरवरी तक
Niti Aayog Recruitment 2020: नीति आयोग में सरकारी नौकरी, सैलरी 60 हजार से होगी शुरु, ऑनलाइन आवेदन niti.gov.in पर
