Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Advanced Result 2019: कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं धैर्य गुप्ता

    By Edited By:
    Updated: Sat, 15 Jun 2019 05:13 PM (IST)

    फरीदाबाद जिले में टॉप करने वाले धैर्य गुप्ता दिल्ली आइआइटी या कानपुर आइआइटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    JEE Advanced Result 2019: कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं धैर्य गुप्ता

    फरीदाबाद, जेएनएन। जेईई एडवांस में जिले में टॉप करने वाले धैर्य गुप्ता दिल्ली आइआइटी या कानपुर आइआइटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 141वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा तीन जून को घोषित किए गए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित यूपीएसईई (उत्तरप्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जाम) की परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धैर्य जेईई मेंस की परीक्षा में जिले में टॉप-5 की सूची में शामिल थे। चार्मवुड विलेज में रहने वाले धैर्य के पिता अमित गुप्ता मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जबकि माता लीना अंबवानी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि इंजीनियर प्रवेश परीक्षा की तैयारी दिल्ली स्थित एक शिक्षण संस्थान से की है। धैर्य ने 12वीं की पढ़ाई एमवीएन अरावली हिल्स स्कूल से की है और गणित और रसायन विज्ञान में 95 और भौतिक विज्ञान में 98 फीसद अंक प्राप्त किए थे।

    धैर्य, रमनीत और निकेत ने मनवाया प्रतिभा का लोहा
    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से शुक्रवार को जेईई एडवांस परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस परीक्षा में जिले के एमवीएन स्कूल सेक्टर-17 के छात्रों ने जिले में टॉप तीन स्थानों में जगह प्राप्त की है। एमवीएन स्कूल के छात्र धैर्य गुप्ता, रमनीत सिंह और निकेत जैन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की चेयरमैन कांता शर्मा ने कहा कि इन छात्रों की सफलता में अध्यापकों और उनके अभिभावकों का विशेष योगदान रहा है।

    वहीं प्रधानाचार्या आग्ल्य वेंकटेश ने कहा कि छात्रों ने जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी और किसी भी विषय में समस्या होने पर अध्यापकों से पूछने में हिचकिचाते नहीं थे। इसके अलावा स्कूल के छात्र जय गोयल ने बिना किसी कोचिग के ऑल इंडिया स्तर पर 556वां स्थान हासिल किया है। वह मैकेनिकल से इंजीनियरिग करना चाहते हैं।

    माता-पिता को आदर्श मानकर पाई सफलता
    जेईई एडवांस की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले निकेत जैन के पिता लिग्याज यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर हैं। निकेत उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके नक्शे कदम पर चलने के फैसला किया है। वह कंप्यूटर साइंस अथवा मैथमैटिग कंप्यूटिग से इंजीनियरिग करना चाहते हैं। उन्होंने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया स्तर पर 175वां स्थान प्राप्त किया है।

    निकेत ने बताया कि उनकी माता निधि जैन एक निजी स्कूल में गणित और विज्ञान की अध्यापक हैं। माता और पिता दोनों ने शिक्षा के क्षेत्र से होने के चलते घर में पढ़ाई का माहौल रहता है और दोनों ने इंजीनियरिग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मदद की है। स्कूल के अलावा सात से आठ घंटे घर पर पढ़ाई करते थे। उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान कमजोर विषय था। इस विषय के समीकरण जल्दी से समझ में नहीं आते थे। रसायन विज्ञान के पार पाने के लिए विशेष तैयारी की थी और सबसे अधिक 102 अंक रसायन विज्ञान में ही आएं हैं।

     दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप