विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Youth Day 2023: राष्ट्रीय युवा दिवस पर जानें स्वामी विवेकानंद के छात्रों को प्रेरित करने वाले वक्तव्य

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Thu, 12 Jan 2023 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2023 04:28 PM (IST)

National Youth Day 2023 आज 12 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। युवाओं के ...और पढ़ें

National Youth Day 2023: स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए कई विचार और वक्तव्य दिए।
National Youth Day 2023: स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए कई विचार और वक्तव्य दिए।

एजुकेशन डेस्क। National Youth Day 2023: आज, 12 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस है। वर्ष 1863 में जन्मे नरेंद्रनाथ दत्ता यानि स्वामी विवेकानंद की जन्म-दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर वर्ष 1984 से हर साल मनाया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन और उनके किए गए कार्य आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। महज 39 वर्ष का जीवन जीने वाले स्वामी विवेकानंद का पूरी जिंदगी आज के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने वाली है। भारतीय हिंदू साधू, दर्शनशास्त्री, लेखक, धार्मिक शिक्षक, भारतीय गुरू रामकृष्ण के मुख्य शिष्य रहे स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए कई विचार और वक्तव्य दिए, आइए इनमें से कुछ को जानते हैं:-

यह भी पढ़ें - जुड़िये 'युवा भारत बढ़ता भारत' के साथ, चुनी हुई प्रविष्टियों को मिलेगी एक विशेष उपहार

यह भी पढ़ें - National Youth Day 2023: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस, जानें इतिहास और उद्देश्य

  • स्वामी विवेकानंद का मानना था कि हर युवा राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है।
  • वे युवाओं के सामर्थ्य का सही इस्तेमाल पर किया जाना चाहिए।
  • वे युवाओं से कहते थे कि अपनी आरामदायक (कंफर्ट जोन) से बाहर निकलो और अपने उद्देश्यों की प्राप्त के लिए प्रयास करके उसे प्राप्त करो।
  • वे कहते थे, “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।”
  • स्वामी विवेकानंद युवाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा पर विशेष जोर देते थे।
  • मेरा विश्वास युवा पीढ़ी, आधुनिक पीढ़ी में है। वे सिंह की भांति सभी समस्याओं से लड़ सकते हैं।
  • मेरे साहसी युवाओं, यह विश्वास रखो कि तुम ही सब कुछ हो – महान कार्य करने के लिए इस धरती पर आए हो। चाहे वज्र भी गिरे, तो भी निडर हो खड़े हो जाना और कार्य में लग जाना। साहसी बनो।
  • जब लोग तुम्हे गाली दें तो तुम उन्हें आशीर्वाद दो।सोचो, तुम्हारे झूठे दंभ को बाहर निकालकर वो तुम्हारी कितनी मदद कर रहे हैं।
  • जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें - National Youth Day 2023: असंभव कुछ भी नहीं, पढ़िए स्वामी विवेकानंद जी के उच्च विचार

यह भी पढ़ें - International Youth Day: तो इसलिए मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें इस दिन से जुड़े कुछ फैक्ट्स