Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    NABARD Grade A Cut Off 2021: असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड 'ए' कटऑफ मार्क्स nabard.org पर जारी, करें चेक

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 26 Feb 2021 04:17 PM (IST)

    NABARD Grade A Cut Off 2021 कटऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ग्रेड ए कटऑफ टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। नाबार्ड ने सभी चरणों की परीक्षा के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं।

    Hero Image
    ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं कटऑफ मार्क्स

    NABARD Grade A Cut Off 2021: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड- ए) भर्ती परीक्षा के कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। कटऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट, nabard.org पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ग्रेड ए कटऑफ टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। नाबार्ड ने सभी चरणों की परीक्षा के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं। सभी चरणों के लिए कटऑफ मार्क्स के आधार पर उम्मीदवारों का रिक्त पदों के लिए चयन किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन स्टेप से चेक करें कटऑफ

    कटऑफ मार्क्स चेक करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, nabard.org पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट ऑफ असिस्टेंट मैनेजर इन ग्रेड 'ए' लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां सभी चरणों की परीक्षा के लिए कटऑफ टेबल का लिंक उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवार, जिस चरण की परीक्षा का कटऑफ टेबल चेक करना चाहते हैं, उसके संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया पेज ओपन होगा। यहां उम्मीदवार केटेगरी के अनुसार, कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

    बता दें कि नाबार्ड ग्रेड ए, असिस्टेंट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी, 2020 को किया गया था। जबकि, मुख्य परीक्षा 24 सितंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा के परिणाम 12 नवंबर, 2020 को घोषित किए गए थे। इसके फाइनल रिजल्ट, 9 फरवरी 2021 को जारी किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित रिक्रूटमेंट के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।