Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NABARD Admit Card 2024: नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 21 नवंबर तक कर पाएंगे डाउनलोड

    नाबार्ड की ओर से ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आवेदनकर्ता अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक 21 नवंबर तक एक्टिव रहेगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 108 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Updated: Wed, 13 Nov 2024 02:29 PM (IST)
    Hero Image
    NABARD Admit Card 2024 यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में ग्रुप C के तहत ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती चल रही है जिसके लिए परीक्षा 21 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए तय तिथियों में आवेदन किया था वे अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी प्रवेश पत्र का लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिससे आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    इन स्टेप्स से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

    • अगर आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो रही हो तो नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इसे डाउनलोड कर लें।
    • नाबार्ड भर्ती एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर बटन पर क्लिक करना है।
    • अब अगले पेज पर Recruitment to the post of Office Attendant - 2024 - Online Examination Call Letter के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर एवं पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
    • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

    NABARD Office Attendant Admit Card 2024 डायरेक्ट लिंक 

    ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र का लिंक 21 नवंबर 2024 तक एक्टिव रहेगा। इसलिए अभ्यर्थी 21 नवंबर तक या इससे पहले अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लें। 

    परीक्षा पैटर्न

    इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में सवाल रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और संख्यात्मक क्षमता विषयों से पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस एग्जाम में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है, प्रति गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। ऐसे में अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है तो उसपर तुक्का लगाने से बचें। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से ऑफिस अटेंडेंट के कुल 108 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

    यह भी पढ़ें - एमएससी बैंक ट्रेनी एसोसिएट एवं जूनियर ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, अब 23 नवंबर तक रहेगा आवेदन का मौका