Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPSC Subordinate Services Mains Result 2019: एमपीएससी सबऑर्डिनेट सर्विस मेंस रिजल्ट घोषित, 4 सितंबर को हुई थी परीक्षा

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 08 Mar 2022 04:54 PM (IST)

    MPSC Subordinate Services Mains Result 2019 एमपीएससी सबऑर्डिनेट सर्विस मेंस रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। ऑफिशियल वेबसाइट पर mpsc.gov.in रिजल्ट जारी किए गए हैं। उम्मीदवार पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजे देख सकते हैं।

    Hero Image
    MPSC Subordinate Services Mains Result 2019: एमपीएससी सबऑर्डिनेट सर्विस मेंस रिजल्ट घोषित हो गया है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MPSC Subordinate Services Mains Result 2019: एमपीएससी सबऑर्डिनेट सर्विस मेंस रिजल्ट घोषित हो गया है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग, एमपीएससी (Maharashtra Public Service Commission, MPSC) ने साल 2019 में आयोजित हुई मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं। ऐसे में इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in से उम्मीदवारों की चयन सूची डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी रिजल्ट देखा जा सकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPSC Subordinate Services Mains Result 2019: एमपीएससी सबऑर्डिनेट सर्विस मेंस रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो 

    एमपीएससी सबऑर्डिनेट सर्विस मेंस रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर 'Advt.No.08/2019-पुलिस सब इंस्पेक्टर-जनरल मेरिट लिस्ट' फ्लैश करने वाले लिंक पर क्लिक करें। अब एक पीडीएफ खोली जाएगी। इसके बाद, एमपीएससी अधीनस्थ सेवा 2022 मेंस परिणाम को डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजकर रख लें।

    उम्मीदवार ध्यान दें कि, वे सभी अभ्यर्थी, जो मुख्य परीक्षा में चयनित हुए हैं, वे साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। साक्षात्कार का शेड्यूल उम्मीदवारों को नियत समय पर सूचित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करके सीधे एमपीएससी पुलिस सब इंस्पेक्टर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं अभ्यर्थी ध्यान दें कि इस भर्ती रिजल्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    बता दें कि एमपीएससी सबऑर्डिनेट सर्विस मेंस परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर 2021 को पुलिस उप निरीक्षक, राज्य कर निरीक्षक, सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया था। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 806 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इसके अलावा हाल ही में आयोग ने महाराष्ट्र पशुपालन सेवा विभाग में पशुधन विकास अधिकारी के कुल 292 पदों पर भर्ती निकाली थी। इन पदों को भरने के लिए आयोग ने योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।

    comedy show banner
    comedy show banner