MPSC Admit Card 2024: जारी हुए महाराष्ट्र राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, 21 जुलाई होगा Prelims
महाराष्ट्र गजेटेड सिविल सर्विसेस कंबाइंड प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन 2024 का आयोजन महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा 21 जुलाई को किया जाना है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (MPSC CSCE Prelims Admit Card 2024) 10 दिन पहले यानी 10 जुलाई को जारी कर दिए गए। उम्मीदवार अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आइडी और पासवर्ड से लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र गजेटेड सिविल सर्विसेस कंबाइंड प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन (CSCE) 2024 में सम्मिलित होने के लिए जरूरी प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए गए। आयोग द्वारा राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज यानी बुधवार, 10 जुलाई को जारी किए गए। इसके साथ ही MPSC ने प्रवेश पत्र (MPSC CSCE Prelims Admit Card 2024) डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, mpsc.gov.in पर एक्टिव भी कर दिया है।
Maharashtra PCS Prelims Admit Card 2024: इन स्टेप में करें डाउनलोड
ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण किया है, वे पहले चरण में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (MPSC Prelims Admit Card 2024) डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद दिए गए लिंक से MPSC के अप्लीकेशन पोर्टल, mpsconline.gov.in पर जाएं और फिर लॉग-इन लिंक पर क्लिक करें। फिर नए पेज पेज उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे।
MPSC प्रीलिम्स 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र (Maharashtra PCS Prelims Admit Card 2024) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (जैसे - नाम, माता/पिता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लेनी चाहिए और यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए MPSC की हेल्पलाइन पर जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए।
MPSC CSCE Prelims 2024 Date: प्रारंभिक परीक्षा 21 जुलाई को
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के पहले चरण यानी प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की घोषणा पहले ही कर दी थी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 21 जुलाई 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र 10 दिन पहले जारी कर दिए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।