Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MPPSC SET Result 2024-25: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

    Updated: Fri, 28 Feb 2025 11:33 AM (IST)

    एमपीपीएससी राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर 2024 को किया गया था। परीक्षा परिणाम पीडीएफ मोड में जारी किए गए हैं। इसमें उम्मीदवार के रोल नंबर और श्रेणी सहित अन्य डिटेल्स शामिल हैं। एग्जाम से जुड़ी सब डिटेल्स चेक करने के लिए कैंडिडेट्स एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही आगामी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

    Hero Image
    MPPSC SET Exam Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर नतीजे जारी किए जाएंगे।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम मुख्य भाग (87 प्रतिशत) जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने अंग्रेजी, भूगोल, होम साइंस, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के लिए परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in पर रिलीज किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर नतीजों की जांच कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमपीपीएससी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है, राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का आयोजन 15 दिसंबर, 2025 को अनिवार्य प्रश्न पत्र प्रथम और समस्त ऐच्छिक 24 विषयों (प्रश्न पत्र द्धितीय) आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में विषयवार एवं श्रेणीवार दोनों प्रश्न पत्रों में सम्मिलित रूप से अर्ह 06 प्रतिशत अभ्यर्थियों को और ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें श्रेणी वार अंतिम चयनित अभ्यर्थी के समान अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें राज्य पात्रता परीक्षा की अर्हता परीक्षा सूची में शामिल किया गया है। कैंडिडेट्स पूरा नोटिफिकेशन पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। साथ ही चाहें तो नीचे दिए गए ईजी स्टेप्स को फाॅलो करके भी देख सकते हैं।

    इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें एमपी राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम 

    MPPSC SET Result 2024-25: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम

    मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.mpsc.mp.gov.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर उपलब्ध "एमपी सेट रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें। यहां, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। सबमिट करें और अपना परिणाम देखें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें। इसके बाद, भविष्य के लिए रख लें।

    मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा आंसर-की हाल ही में हुई रिलीज 

    आयोग की ओर से मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा आंसर-की जारी की गई थी। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 22 फरवरी, 2025 तक ऑब्जेक्शन भी मांगा गया था। वहीं, अब यह अवधि समाप्तहो चुकी है। अब कैंडिडेट्स की ओर से दर्ज कराई गई चुनौतियों पर एक्सपर्ट पैनल की ओर से समीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद, फाइनल आंसर-की और परिणाम का एलान किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया जाएगा। संभव है कि परिणाम पीडीएफ मोड में उपलब्ध कराए जाएं। एमपीपीएससी की ओर से एग्जाम 16 फरवरी, 202को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में कंडक्ट कराया गया था। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना होगा।