MPPSC PCS Prelims Result 2025: मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम घोषित, 3,866 उम्मीदवार हुए सफल
मध्य प्रदेश राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम का एलान आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ मोड में किया गया है। इस लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स शामिल होगी। परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा के सफल संचालन के बाद प्रोविजनल उतरकुंजी जारी की गई थी। वहीं अब नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अब परीक्षा के अगले चरण यानी कि मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2025 में मुख्य भाग- अ के लिए कुल विज्ञापित पदों के 20 गुना प्लस समान अंक प्राप्त प्रावधिक रूप से मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्टेड कुल 3866 उम्मीदवारों की सूची दी जा रही है। बता दें कि, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी, 2025 को किया गया था। बता दें कि, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 158 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
MPPSC PCS Prelims Result 2025:एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा।
- अब होमपेज पर, लेटेस्ट समाचार सेक्शन को देखें।
- यहां, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर "परिणाम - राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 लिखा है।
- पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। (लॉगिन की आवश्यकता नहीं)
- अपना रोल नंबर चेक करने के लिए ctrl+f टूल का यूज करें।
- अब भविष्य के संदर्भों के लिए पीडीएफ का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
MPPSC PCS Main Exam Date 2025: जून में आयोजित होगी मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा
मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 9 जून से 14 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एग्जाम से कुछ दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स एंटर करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी शेयर करेगा। इसलिए, जिन उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में सफलता मिली है, उन्हें रेग्यूलर रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। उम्मीदवार ध्यान दें, मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी कि इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।