MPPSC Interview Calendar 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू शेड्यूल किया जारी, पढ़ें डिटेल
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। आयोग ने राज्य सेवा राज्य वन सेवा प्रीलिम्स सहित कई अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ी तिथियां चेक कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल 2025 में विभिन्न भर्तियों के लिए आयोजित होने वाले इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की ओर से साक्षात्कार कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/whats-new पर अपलोड किया है। इसके मुताबिक, राज्य सेवा परीक्षा के लिए 10 जनवरी, 2025 तक साक्षात्कार कराए जाएंगे। सहायक प्राध्यापक संस्कृत परीक्षा 2022 के लिए इंटरव्यू 23 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं, जो कि 26 दिसंबर 2024 तक चलेंगे। अन्य इंटरव्यू की डेट्स चेक करने के लिए अभ्यर्थी नीचे चेक कर सकते हैं।
परीक्षा | साक्षात्कार तिथि | |||
राज्य सेवा परीक्षा 2022 | 11 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 10 जनवरी 2025 | |||
राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 | 21 नवंबर, 2024 से 20 दिसंबर, 2024 | |||
सहायक प्राध्यापक संस्कृत परीक्षा 2022
| 23 दिसंबर से 26 दिसंबर 2024 | |||
सहायक प्राध्यापक गृह विज्ञान परीक्षा 2022 | 2 जनवरी 2025 से 9 जनवरी, 2025 |
-राज्य सेवा परीक्षा 2022- 11 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 10 जनवरी 2025
- राज्य वन सेवा परीक्षा 2023- 21 नवंबर, 2024 से 20 दिसंबर, 2024
- सहायक प्राध्यापक संस्कृत परीक्षा 2022- 23 दिसंबर से 26 दिसंबर 2024
- सहायक प्राध्यापक गृह विज्ञान परीक्षा 2022- 2 जनवरी 2025 से 9 जनवरी, 2025
- सहायक प्राध्यापक हिंदी परीक्षा 2022- 21 जनवरी से 29 जनवरी 2025
- खाद्य विश्लेषक एवं औषधि विश्लेषक 2022- 21 जनवरी से 29 जनवरी, 2025
- सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी परीक्षा- 24 फरवरी से 3 मार्च, 2025
- सहायक पंजीयक परीक्षा के लिए साक्षात्कार फरवरी 2025
बता दें कि साक्षात्कार की यह तिथियां अस्थायी हैं। इसका मतलब यह है कि इन डेट्स में बदलाव हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिल सके। साथ ही साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ईकॉल लेटर भी उचित समय पर वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इस लेटर को डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल् पर जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
MPPSC Exam Calendar 2025 OUT: एमपी लोक सेवा आयोग ने हाल ही में जारी किया था एग्जाम डेट्स कैलेंडर
एमपी लोक सेवा आयोग की ओर से साक्षात्कार की तिथियां घोषित होने से पहले आने वाले साल में होने वाली भर्ती परीक्षाओं की तिथि भी जारी की गई थी। इसके मुताबिक, साल 2025 में 16 फरवरी, 2025 को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। सहायक संचालन संस्कृत परीक्षा अप्रैल में होगी। आयोग की ओर से राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के अलावा, अन्य सभी एग्जाम के लिए केवल महीन जारी किया गया था। सटीक तिथि घोषित नहीं की गई थी। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी पोर्टल पर मौजूद नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।