MPPEB Result: एमपी हाई स्कूल टीचर सिलेक्शन टेस्ट रिजल्ट hesb.mp.gov.in पर हुआ घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से High School Teacher Selection Test - 2023 Result घोषित कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करना होगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश हाई स्कूल टीचर सिलेक्शन टेस्ट 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से इस टेस्ट का रिजल्ट आज यानी कि 20 फरवरी 2024 को घोषित कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर घोषित किया गया है।
एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करना होगा।
MP HSTST Result: इस तरीके से चेक करें परिणाम
- इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने में अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो आप यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आप आसानी से अपने परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
- मध्य प्रदेश हाई स्कूल टीचर सिलेक्शन टेस्ट 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- अब आपको हिंदी या अंग्रेजी सिलेक्ट करना है।
- अब नए पेज पर आपको Result- High School Teacher Selection Test - 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड हल करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
HSTST Result 2023: 8 हजार से ज्यादा पदों पर होनी हैं नियुक्तियां
उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 8720 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। मध्य प्रदेश हाई स्कूल टीचर सिलेक्शन टेस्ट 2023 की शुरुआत 2 अगस्त 2023 से की गयी थी। एग्जाम संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों के लिए आंसर की 8 अगस्त 2023 को जारी की गयी थी जिसके बाद आज उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस टेस्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।