MPPEB RAEO Answer Key 2021: ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा की 'आंसर की' जारी, करें चेक
MPPEB RAEO Answer Key 2021 जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही वे ऑन ...और पढ़ें

MPPEB RAEO Answer Key 2021: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2020 की 'आंसर की' जारी कर दी है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, वे ऑनलाइन मोड में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
इन स्टेप से चेक करें आंसर की
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2020 की 'आंसर की' चेक करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर ऑनलाइन क्वेश्चन ऑब्जेक्शन- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रिक्रूटमेंट टेस्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने के बाद, एग्जाम व शिफ्ट सेलेक्ट करके सबमिट करें। अब आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। उम्मीदवार इसे चेक करें और आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें। वहीं, किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो ऑनलाइन मोड में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
बता दें कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक) भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 13 फरवरी, 2021 तक किया गया था। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 3 फरवरी, 2021 को जारी किए गए थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर, 2020 से शुरू की गई थी और 24 नवंबर, 2020 को संपन्न हुई। गौरतलब है कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 863 रिक्त पदों को भरा जाना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।