Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPPEB Group 5 Admit Card 2020: ग्रुप 5 के विभिन्न पदों के लिए एडमिट कार्ड peb.mp.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Thu, 17 Dec 2020 03:51 PM (IST)

    MPPEB Group 5 Admit Card 2020 वैसे उम्मीदवार जिन्होंने ग्रुप 5 भर्ती 2020 के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया है वे मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    MPPEB Group 5 Admit Card 2020: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप 5 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वैसे उम्मीदवार, जिन्होंने ग्रुप 5 भर्ती 2020 के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया है, वे एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन स्टेप से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर विजिट करें। होमपेज पर उपलब्ध लेटेस्ट अपडेट्स में संबंधित परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर पेपर सेलेक्ट करें और सर्च पर क्लिक करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें दिए गए विवरण को चेक करें। आगे उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें व प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

    बता दें कि एडमिट कार्ड में निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम के बाद, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को अपने साथ एक फोटोयुक्त ओरिजनल आईडी प्रूफ भी लाना होगा।

    इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर, 2020 से किया जाना है। फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट, रेडियोग्राफी टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन सहित ग्रुप 5 के अन्य पदों के कुल 2150 रिक्त पद भरे जाने हैं। इसके लिए भर्ती विज्ञापन 28 सितंबर, 2020 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे। आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर, 2020 से शुरू की गई थी। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2020 थी, जिसे बाद में विस्तारित कर 1 नवंबर, 2020 किया गया था। वहीं, पूर्व में आवेदन फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर, 2020 थी। जिसे बढ़ा कर 2 नवंबर, 2020 किया गया।