Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board Toppers List 2025: एमपी बोर्ड टॉपर्स लिस्ट एवं रिजल्ट जारी, 10वीं में प्रज्ञा, 12वीं में प्रियल ने किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Tue, 06 May 2025 12:57 PM (IST)

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से MP Board 10th 12th 2025 Topper List भी जारी कर दी गई है। जिन स्टूडेंट्स ने राज्य में टॉप पोजीशन हासिल की उनको राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप एवं स्कूटी प्रदान की जाएगी।

    Hero Image
    MPBSE Board 10th 12th 2025 Toppers List यहां से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स एवं उनके माता-पिता के लिए आज का दिन निर्णायक हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया गया है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये गए हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही दोनों ही कक्षाओं से टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी साझा की गई है। टॉपर्स के नाम आप इस पेज से प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board 10th, 12th Result: टॉपर्स लिस्ट 

    एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है। इस वर्ष 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से मिले 500 अंक हासिल किये हैं। इसके अलावा 12वीं कक्षा में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 492 अंक प्राप्त किये हैं। 

    MPBSE MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 12वीं के स्ट्रीम वाइज टॉपर

    • अंकुर यादव, रीवा: नंबर- 489/500 
    • आर एन पांडे, रीवा: नंबर- 488/500
    • अभिषेक मिश्रा, रीवा: नंबर- 488/500
    • हिना देवी, शहडोल: नंबर- 488/500
    • अर्चना अरिह्वार, विदिशा: नंबर- 487/500
    • रंजित पटेल, पन्ना: नंबर- 486/500
    • दिव्यांशी भदौरिया, रीवा: नंबर- 486/500
    • वैदेही मंडलोई, इंदौर: नंबर- 486/500
    • अंश शर्मा, विदिशा: नंबर- 485/500
    • निखिल कुमार पांडे, भोपाल: नंबर: 485/500  

    MPBSE MP Board Result 2025: कॉमर्स ग्रुप के टॉपर- टॉप 5 स्टूडेंट्स

    • रैंक 1: रिमझिम करोठिया, समर्थ बाल मंदिर उ.मा.वि. आनंद नगर, ग्वालियर 500/491
    • रैंक 2: अभय सिंह, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र. सीधी 500/489
    • रैंक 3: जीशान कुरैशी, ज्ञान ज्योति ई. एम. हायर सेकेंडरी स्कूल , नैनपुर, मंडला, 500/488
    • रैंक 4: निशु पंडित, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ. मा. वि. शिवाजी नगर, भोपाल, 500/487, प्रांजल कुशवाहा, सुभाष उत्कृष्ट उ. मा. वि. शिवाजी नगर, भोपाल- 500/487, तेजस ठाकुर, ज्ञान ज्योति ई. एम. उ. मा. वि. नैनपुर, मंडला - 500/487
    • रैंक 5: प्राची पांडे, उमादत्त स्मृति उ. मा. वि. ढेकहा, रीवा - 500/486

    MP Board 10th Topper List 2025: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट

    • प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली)- 500/500
    • आयुष दिवेदी (रीवा)- 499/500
    • शैजाह फातिमा (जबलपुर)- 498/500
    • मानसी साहू (सीधी)- 497/500
    • सुहानी प्रजापति (उज्जैन)- 497/500
    • शिवम पांडे (सतना)- 497/500
    • अंजली शर्मा (रीवा)- 497/500
    • सुम्बुल खान (सागर)- 496/500
    • तरन्नुम रंगरेज (दमोह)- 496/500
    • अनिमेष वर्मा (रीवा)- 496/500
    • अनुराग कुमार साहू (सिंगरौली)- 496/500
    • प्राची कौरव (नरसिंगपुर)- 496/500

    केवल 4 स्टेप्स में चेक करें रिजल्ट

    • एमपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 जारी होते ही छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpreuslts.nic.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप चेक करने के साथ ही इसको सेव या प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 link

    पिछले वर्ष इन स्टूडेंट्स किया था टॉप

    आपको बता दें कि पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में मंडला जिले की अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। इन्हें 500 में से 495 अंक प्राप्त हुए थे। एमपी बोर्ड 12वीं कला वर्ग के नतीजों में कालापीपल, शाजापुर के जयंत यादव ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। इन्हें 487 अंक प्राप्त हुए थे।

    यह भी पढ़ें- LIVE MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड 10th 12th जारी, mpresults.nic.in से चेक करें परिणाम