Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPBSE MP Board 10, 12 Result 2023: 23 मई या फिर इस दिन जारी हो सकते हैं मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट, जांच लें डेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sun, 21 May 2023 07:42 AM (IST)

    MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 Mpbse.nic.in Mpreuslts.nic.in पर परिणाम जारी होने के बाद चेक करने के लिए छात्र- छात्राओं को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम देख सकते हैं।

    Hero Image
    MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट जल्द जारी होगा।

     एजुकेशन डेस्क। MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के लाखों परीक्षार्थी इस वक्त नतीजों की राह देख रहे हैं। फिलहाल, तक एमपीबीएसई ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट की डेट और टाइम के बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग तिथियों को लेकर दावे किए जा रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस शैक्षणिक सत्र के लिए बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश ( Board of Secondary Education, MPBSE) 25 मई, 2023 को नतीजे जारी कर सकता है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 23 या फिर 25 मई, 2023 को नतीजे जारी हो सकते हैं। हालांकि, परीक्षार्थी इस बात का पूरा ध्यान रखें कि मध्य प्रदेश बोर्ड ने इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023:रिजल्ट जांच करने के लिए इस डिटेल्स की होगी जरूरत

    परिणाम जारी होने के बाद चेक करने के लिए छात्र- छात्राओं को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट अब होने वाले हैं रिलीज, देखें संभावित डेट

    MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023:33 फीसदी अंक आने पर होंगे सफल

    मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्र-छात्राओं को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

    MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023:सप्लीमेंट्री का मिलेगा

    अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषयों में 33 फीसदी अंक लाने में विफल रहता है, तो वे एमपीबीएसई 10वीं 12वीं पूरक परीक्षा 2023 में उपस्थित होकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं। एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा का टाइम टेबल भी रिजल्ट के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी अधिक अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

    comedy show banner