Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट इस दिन होगा घोषित, जानें डेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 23 May 2023 03:36 PM (IST)

    MPBSE MP Board 10th 12th Result 2023 एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक कराई गईं थी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी।

    Hero Image
    MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट इस तारीख को घोषित होने जा रहा है।

    एजुकेशन डेस्क। MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: आखिरकार मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। एमपीबीएसई आगामी 25 मई, 2023 को मैट्रिक और इंटर परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ रिलीज किए जाएंगे। यह जानकारी बोर्ड के एक अधिकारी ने मीडिया संस्थान को दी है। इस अपडेट के मुताबिक, एक दिन बाद यानी कि पच्चीस मई को 10वीं, 12वीं के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। हालांकि, अभी भी लाखों स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि बोर्ड ने रिजल्ट की डेट और टाइम से जुड़ी फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। इसलिए बेहतर होगा कि वे पोर्टल पर रिजल्ट डेट की जांच करते रहें। एक बार घोषित होने के बाद छात्र-छात्राएं अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board 10th, 12th Result 2023: रिजल्ट जांचने के लिए चाहिए ये डिटेल्स 

    मध्य प्रदेश बोर्ड, एमपीबीएसई परिणाम 2023 चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को अपने बोर्ड रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन चेक करना होगा। 

    MPBSE 10th, 12th Result 2023: इन तारीखों में हुई थी परीक्षाएं 

    एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा मार्च और अप्रैल के महीने में आयोजित की गई थी। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक कराई गईं थी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 2023 की 1 अप्रैल को समाप्त हुई।

    MP Board Result 2023: पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट  

    साल, 2022 में, कक्षा 10 की परीक्षा 18 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। साल, 2022 में एमपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 10,29,698 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं, परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे। 56.84 प्रतिशत उम्मीदवारों ने कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

    यह भी पढ़ें: MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट अब होने वाले हैं रिलीज, देखें संभावित डेट