Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Police Constable Result 2023: कब घोषित होंगे एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम रिजल्ट, चेक करें फ्रेश अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 02:04 PM (IST)

    MP Police Constable Result 2023 मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 तक किया गया था। यह एग्जाम राज्य भर के 13 जिलों में आयोजित किया गया था। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जून को शुरू हुई और 10 जुलाई 2023 को समाप्त हुई। इस दौरान सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था।

    Hero Image
    MP Police Constable Result 2023: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम रिजल्ट जल्द होंगे घोषित

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। MP Police Constable Result 2023: मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी इस वक्त हर पल बस रिजल्ट की राह देख रहे हैं। 7090 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा का परिणाम कब घोषित होगा, अभ्यर्थी यह जानना चाहते हैं। इन्हीं कैंडिडेट्स के लिए फ्रेश अपडेट है कि मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल की ओर से आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि मंडल अब आगामी कुछ दिनों में नतीजे जारी कर देगा। हालांकि, इस संबंध मे अभी तक मंडल की ओर से सूचना तो जारी नहीं की गई है और इसलिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर विजिट करते रहना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Police Constable Result 2023: मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जून में शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया 

    मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितंबर, 2023 तक किया गया था। यह एग्जाम राज्य भर के 13 जिलों में आयोजित किया गया था। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जून को शुरू हुई और 10 जुलाई, 2023 को समाप्त हुई। इस दौरान सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। अब यह सभी नतीजों की राह देख रहे हैं।

    MP Police Constable Result 2023: मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स  

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। अब परिणाम जांचें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।

    यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, 2 Nov तक करें आवेदन

    यह भी पढ़ें: UKPSC VO Recruitment: उत्तराखंड पशुचिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें लास्ट डेट