Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Police Constable Result 2023: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट कब तक होगा घोषित, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 08:00 PM (IST)

    MP Police Constable Result 2023 मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से जल्द ही पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जायेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे शारीरिक परीक्षा/ ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट आदि में भाग ले सकेंगे।

    Hero Image
    MP Police Constable Result 2023 जल्द esb.mp.gov.in पर होगा घोषित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। MP Police Constable Result 2023: मध्य प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। एग्जाम संपन्न हुए एक महीने से ज्यादा समय व्यतीत हो चुका है लेकिन अभी भी मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल की ओर से रिजल्ट जारी होने से संबंधित कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में देरी राज्य में चुनावों के चलते लगाई गयी आचार संहिता के चलते हो रही है। इसके बावजूद रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा कि भर्ती के लिए परिणाम जल्द ही घोषित किये जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

    MP Police Constable Result: रिजल्ट चेक करने के मुख्य बिंदु

    • एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
    • इसके बाद आपको हिंदी या अंग्रेजी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा जहां आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद नए पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
    • इसके बाद आपका स्कोरकार्ड ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    लिखित परीक्षा में निर्धारित स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा, ट्रेड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर आमंत्रित किया जायेगा। पदों के अनुसार शारीरिक परीक्षा, ट्रेड टेस्ट के लिए पदों से 7 गुना ज्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। इस प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को अंत में मेडिकल टेस्ट में भाग लेना होगा। पूर्ण रूप से मेडिकली फिट उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में जगह दी जाएगी।