Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Police Constable Physical: पुलिस आरक्षक भर्ती फिजिकल टेस्ट डेट बढ़ाने का पत्र फर्जी, 23 से 29 सितंबर वाली डेट्स में हुआ बदलाव

    Updated: Fri, 27 Sep 2024 09:48 AM (IST)

    पुलिस मुख्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट के बारे में प्रसारित की गई नोटिफिकेशन को फेक बताया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि 30 सितंबर या उससे बाद होने वाले फिजिकल टेस्ट अपने तय समय पर होंगे। 23 से 29 सितंबर को होने वाले टेस्ट अब नवंबर में करवाए जाएंगे।

    Hero Image
    MP Police Constable Physical Test डेट्स की पूरी जानकारी यहां से करें चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) एवं पुलिस आरक्षक (रेडियो) भर्ती 2023 के फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पुलिस मुख्यालय की ओर से की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया में फिजिकल टेस्ट की डेट्स में हुए बदलाव का पत्र झूठा है। जिन उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 30 सितंबर या उसके बाद होना है वे अपने तय समय एवं डेट पर संपन्न करवाए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन डेट्स में हुआ बदलाव?

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बारिश के चलते 23 सितंबर से 29 सितंबर तक होने वाले फिजिकल डेट्स को री-शेड्यूल किया गया है। इन डेट्स में होने वाली परीक्षाओं का आयोजन अब नवंबर माह में किया जायेगा जिसके लिए डेट्स की घोषणा कर दी गई है। डेट वाइज फिजिकल डेट्स निम्नलिखित हैं-

    पुरानी डेट्स नई डेट्स
    23 सितंबर 11 नवंबर
    24 सितंबर 12 नवंबर
    25 सितंबर 13 नवंबर
    26 सितंबर 14 नवंबर
    27 सितंबर 16 सितंबर
    28 सितंबर 17 नवंबर

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2024: ईस्टर्न रेलवे में 3115 पदों पर आवेदन स्टार्ट, बिना परीक्षा एवं इंटरव्यू के पा सकते हैं सरकारी जॉब

    कहां होंगे हैं फिजिकल टेस्ट

    मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पूर्व में जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार फिजिकल टेस्ट राज्यभर में कुल 10 शहरों में आयोजित किया जाएगा। ये शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, मुरैना एवं रतलाम हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 7090 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कॉन्स्टेबल स्पेशल आर्म्ड फोर्स के 2646 पदों, कॉन्स्टेबल जीडी के 4444 पदों और कॉन्स्टेबल जीडी रेडियो ऑपरेटर टेक्निकल के 321 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड स्टेनोग्राफर, अपर निजी सचिव, पर्सनल असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां चेक करें डिटेल