Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board Supplementary Result 2023: कब घोषित हो सकता है एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट, पढ़ें अपडेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 07:34 AM (IST)

    MP Board Supplementary Result 2023 माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पूरक परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के बाद जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को रोल नंबर एवं आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।

    Hero Image
    MP Board Supplementary Result 2023 इस सप्ताह कभी भी हो सकता है घोषित।

    MP Board Supplementary Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं एवं 12वीं कक्षा के सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। इन छात्रों के लिए रिजल्ट से जुड़ी अपडेट है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 10th, 12th सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह में कभी भी घोषित किया जा सकता है। पूरक परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in एवं mpresults.nic.in पर घोषित किये जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को परिणाम चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर एवं रोल नंबर दर्ज करना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board Supplementary Result 2023: कब घोषित हो सकते हैं परिणाम

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट अगस्त 2023 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में कभी भी घोषित किये जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, मध्य प्रदेश की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है। अभ्यर्थी रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

    MP Board 10th 12th Supplementary Result 2023: इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे नतीजे

    एमपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट घोषित होने पर लिंक एक्टिवेट हो जायेगा। आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक कर दें। अब एक नए पेज पर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसे सेव कर सकते हैं।

    आपको बता चलें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ओर से इस वर्ष बारहवीं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन एक दिन में 17 जुलाई को किया गया था वहीं दसवीं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन 17 जुलाई से 27 जुलाई 2023 तक किया गया था।