Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board Result 2022: मध्य प्रदेश हायर सेकेंड्री रिजल्ट 29 अप्रैल को होगा घोषित, बोर्ड ने घोषित की तारीख और समय

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 27 Apr 2022 07:01 PM (IST)

    MPBSE MP Board Result 2022 for Class 12 at mpbse.nic.in मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 परीक्षाफल के 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। इस सम्बन्ध में आधिकारिक सूचना आज 27 अप्रैल को जारी की गई।

    Hero Image
    एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 डेट और टाइम का हुआ औपचारिक ऐलान।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MPBSE MP Board Result 2022 for Class 12 at mpbse.nic.in: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश की हायर सेकेंड्री कक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की तारीख का औपचारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक अपडेट के अनुसार एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 1 बजे घोषित करेगा। इसके साथ ही, बोर्ड ने एमपीबीएसई हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 डेट को लेकर अपडेट को आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर जारी कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board Result 2022: ऐसे देखें परिणाम

    दूसरी तरफ, एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे करीब 8 लाख सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चहिए कि वे नतीजों की घोषणा के बाद अपना परिणाम रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर कर सकेंगे। हालांकि, वैकल्पिक रूप से स्टूडेंट्स अपना एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

    एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

    MP Board Result 2022: रिजल्ट से लग रहा है डर को करें यह काम

    मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के परामर्श के लिए हेल्पलाइन जारी की है। विभाग के आज, 27 अप्रैल 2022 को साझा किए गए एक अपडेट के अनुसार, एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 को लेकर यदि किसी छात्र या छात्रा को भय लग रहा हो तो वे टोल फ्री नंबर 18002330175 पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच कभी भी फोन कर सकते हैं। न सिर्फ नतीजों की घोषणा के पहले, बल्कि स्टूडेंट्स परिणाम आने के बाद कम अंक प्राप्त होने की स्थिति में हताश होने की बजाय इस नंबर पर कॉल करके मनोवैज्ञानिक परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।