Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की घोषणा इसी हफ्ते संभव, इन वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 26 Apr 2022 04:05 PM (IST)

    MPBSE MP Board Results 2022 for Class 12 at mpbse.nic.in मध्य प्रदेश हायर सेकेंड्री सर्फिकेट एग्जाम के लिए नतीजों की घोषणा एमपीबीएसई द्वारा इसी सप्ताह की जा सकती है। बोर्ड द्वारा इससे पहले परिणामों की तारीखों साझा की जाएगी।

    Hero Image
    एमपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए अपडेट।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। MPBSE MP Board Results 2022 for Class 12 at mpbse.nic.in: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा हायर सेकेंड्री सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के रिजल्ट की घोषणा इसी सप्ताह की जा सकती है। एमबीपीएसई के सूत्रों से प्राप्त अपडेट पर आधारित मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 को अप्रैल के आखिर तक घोषित किया जा सकता है और इसके लिए बोर्ड की तैयारी अंतिम चरण में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षाओं के 18 लाख छात्र-छात्राओं के आंसर शीट की जांच का काम पूरा किया जा चुका है और मण्डल को जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन एक या दो दिनों करके एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 डेट का ऐलान कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPBSE MP Board Results 2022 for Class 12: इन वेबसाइट पर कर पाएंगे चेक

    एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपने नतीजे और स्कोर देखने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mpresults.nic.in पर विजिट करना होगा। साथ ही, एमपीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 के लिए अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2022 के लिए इन वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें। इसके अतिरिक्त, छात्र अपने नतीजे जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

    एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

    MPBSE MP Board Results 2022 for Class 12: स्कूल से मिलेगी मार्कशीट

    स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि वे ऑनलाइन एमपी बोर्ड 12 वीं परिणाम 2022 मार्कशीट को अनंतिम मानें क्योंकि उन्हें मूल मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट सम्बन्धित स्कूलों के माध्यम से बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। हालांकि, एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद जारी होने वाले स्कोर कार्ड को छात्र स्कूल से प्रमाणित करके आगे की पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner