Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board MPBSE 10th Topper List 2022: एमपी बोर्ड हाईस्कूल में नैंसी और सुचिता ने रचा इतिहास, 500 में 496 अंक किए हासिल

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 29 Apr 2022 06:10 PM (IST)

    MP Board MPBSE 10th Topper List 2022 पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 100 फीसदी रहा था। हालांकि बात 2020 की करें तो यह 62 फीसदी से ज्यादा रहा था। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 65 प्रतिशत और 60 फीसदी लड़के पास हुए थे।

    Hero Image
    MP Board MPBSE 10th Topper 2022 List: एमपी बोर्ड हाईस्कूल में छात्राओं ने इस बार इतिहास रच दिया है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क।  MP Board MPBSE 10th Topper 2022 List: एमपी बोर्ड हाईस्कूल में छात्राओं ने इस बार इतिहास रच दिया है। कक्षा दसवीं में नैंसी और सुचिता ने टॉप किया है। नैंसी और सुचिता दोनों ने ही 500 में 496 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा, आयुष मिश्रा ने दूसरा और नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस बार हाईस्कूल परीक्षा (कक्षा 10) के परिणाम की मेरिट सूची में, 55 लड़कियों और 40 लड़कों को जगह मिली है। इस तरह कुल 95 स्टूडेंट्स ने मेरिट में जगह बनाई है।  हालांकि इस बार हाईस्कूल के परिणामों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि इस साल 10वीं कक्षा में पास प्रतिशत 59.54 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पिछले साल, एमपीबीएसई कक्षा 10 के लिए 100 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। हालांकि पिछले साल कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते हाईस्कूल की परीक्षाएं रद्द हो गई थीं। इसके बाद वैकल्पिक मूल्यांकन केआधार पर रिजल्ट जारी किया गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जागरण जोश डॉट कॉम पर एमपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो  

    MP Board MPBSE 10th Topper 2022 List: ये हैं पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 

    फर्स्ट डिवीजन, 351780,

    सेकेंड डिवीजन 213556

    थर्ड डिवीजन 8538,

    सप्लीमेंट्री 99810,

    फेल स्टूडेंट्स की संख्या 355672

    MP Board MPBSE 10th Result 2022 Topper List 2022: इन स्टेप्स को करें फॉलो

    एमपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर्स की लिस्ट जांचने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध MP Board MPBSE 10th Result 2022 Topper Listलिंक पर क्लिक करें। अब आवश्यक विवरण दर्ज करें। अब आपका MP Board MPBSE 10th Result 2022 Topper List स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद अब चाहें तो एमपी बोर्ड 10वीं मेधावी छात्रों की सूची को डाउनलोड करें और इसे सेव करके रख सकते हैं।

    MPBSE MP Board Class 10th Result 2022: परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हुए थे शामिल 

    एमपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों की कुल संख्या: 17.5 लाख

    कक्षा 10 के लिए छात्रों की संख्या: 10.5 लाख

    कक्षा 12 के लिए छात्रों की संख्या: 7.5 लाख

    एमपी बोर्ड परीक्षा केंद्र: 3586

    मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की संख्या: 30,000