MP Board: एमपी बोर्ड ने 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र किये जारी, एग्जाम पैटर्न-मूल्यांकन प्रक्रिया में हुआ बदलाव
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। इससे छात्र परीक्षा पैटर्न एवं मूल्यांकन आदि की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस बार बोर्ड की ओर से परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है जिसकी डिटेल आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत छात-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए गये हैं। मॉडल प्रश्न पत्र के साथ ही बोर्ड की ओर से बताया गया है कि दोनों ही कक्षाओं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस बार दीर्घउत्तरीय प्रश्नों की संख्या प्रश्न पत्र में कम रखी जाएगी। दो अंक के छोटे-छोटे प्रश्र ज्यादा शामिल किये जायेंगे वहीं 30 अंक के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
मूल्यांकन पैटर्न
इस बार एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का थ्योरी प्रश्न पत्र 75 अंकों के लिए होगा वहीं आंतरिक मूल्यांकन के लिए 25 अंक निर्धारित किये गए हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट कक्षाओं के थ्योरी प्रश्न पत्र कुल 70 अंकों के लिए होंगे वहीं 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किये जायेंगे। जिन विषयों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं होंगी उनके लिए प्रश्न पत्र कुल 80 अंक के लिए होगा जबकि 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के जरिये प्रदान किये जाएंगे।
MP Board Model Paper 2025 प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।
केवल एक शिफ्ट में होगा एग्जाम
एमपी बोर्ड की ओर से इस बार दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन केवल एक शिफ्ट में करवाया जाएगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखी गई है। हालांकि एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को 8 बजे से एंट्री मिलने लगेगी। ध्यान रखें कि छात्र को हर हाल में परीक्षा समय से 15 मिनट पहले यानी कि सुबह 8:45 तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा लेनी है। इसके बाद आपको एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी और आप परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे।
इन डेट्स में होने हैं बोर्ड एग्जाम
मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा। इसके अलावा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई/ द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम वर्ष के लिए परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 5 मार्च तक एवं द्वितीय वर्ष के लिए 27 से 6 मार्च तक करवाया जायेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।