Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board Admit Card 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम क्लास 10th, 12th के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 12:05 PM (IST)

    माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से क्लास 10th एवं 12th बोर्ड परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एग्जाम में भाग लेने जा रहे छात्र ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 एवं 10वीं की 27 फरवरी से शुरू होंगी।

    Hero Image
    MP Board Admit Card 2025 यहां से करें डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर जारी किये गए हैं। स्टडेंट्स तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये डिटेल करनी होगी दर्ज

    मध्य प्रदेश बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन क्रमांक या रोल नंबर दर्ज करना है। इसके साथ ही आप दिया गया दिया गया कैप्चा कोड भरकर सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।

    एडमिट कार्ड इन स्टेप्स से किया जा सकता है डाउनलोड

    • एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर "Examination/ Enrollment forms" लिंक पर क्लिक करें।
    • अब आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
    • इसके बाद जरूरी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करके सबमिट करें।
    • अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    MPBSE Admit Card 2025 Download Link

    इन डेट्स में संपन्न होंगे बोर्ड एग्जाम

    एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए डेट्स की घोषणा पहले ही कर दी गई है। डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2025 तक संपन्न करवाई जाएंगी वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चलेंगी।

    छात्र ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से अपने साथ लेकर जाएं। एडमिट कार्ड के बिना आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा और ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो जायंगे। सभी छात्रों को 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सुबह 8:45 पर परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जायेगा। एग्जाम के लिए प्रश्न पत्र सुबह 8:55 पर वितरित किये जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Board Exam 2025: बोर्ड एग्जाम टॉपर बनने के लिए इन रूल्स को करें फॉलो