Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board 5th 8th Result Out: घोषित हुए मध्य प्रदेश बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के नतीजे, rskmp.in पर करें चेक

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 01:44 PM (IST)

    मध्य प्रदेश बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा (MP MPBSE Board 5th 8th Result 2025) में पिछले साल यानी कि 2024 में करीब 24 लाख स्टूडेंट्स ने 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा दी थी।इनमें से करीब 12 लाख स्टूडेंट्स 5वीं क्लास में और 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आठवीं क्लास की परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि इस साल परीक्षार्थियों की संख्या घटी है।

    Hero Image
    MPBSE MP Board 5th 8th Result 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे परीक्षा परिणाम

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एमपी बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिया गया है। नतीजे  आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। पोर्टल पर लिंक एक्टिव होने के बाद, परीक्षार्थी जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकेंगे। साथ ही मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमपी बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। यह एग्जाम राज्य भर के सरकारी, निजी और पंजीकृत मदरसा स्कूलों में कराए गए थे। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में कुल 22,85,000 छात्र- छात्राओं उपस्थित हुए थे जिसमें से पांचवीं की परीक्षा में 11.17 लाख और आठवीं की परीक्षा में 11.68 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। मूल्यांकन के लिए पूरे राज्य में 322 केंद्र बनाए गए थे। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए 1,19,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्त किया गया था।

    वहीं, आज परिणामों का एलान किया जा रहा है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।  

    MPBSE MP 5th, 8th Result 2025: एमपी बोर्ड पांचवीं और आठवीं के नतीजे ऐसे कर पाएंगे चेक 

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in पर जाएं।
    • अब यहां होमपेज पर "MP Board Class 5th Result 2025" या MP Board Class 8th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
    • आवश्यक क्रेडेंशियल- जैसे रोल नंबर या समग्र आईडी एंटर करें।
    • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
    • अब उसे चेक करें और भविष्य के लिए रख लें।

    बता दें कि एमपी बोर्ड पांचवीं और आठवीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

    MP Board 5th, 8th Result 2025: पिछले साल ऐसा रहा था पांचवीं का रिजल्ट

    साल 2024 में पांचवीं कक्षा की परीक्षा में 12,33,688 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 11,22,320 छात्र परीक्षा में पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 90.97 प्रतिशत रहा है। उम्मीद है कि इस वर्ष यह पास प्रतिशत और भी बढ़ सकता है। 

    यह भी पढ़ें: MP Board 5th, 8th Results 2025 LIVE: 22 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म, 1 बजे जारी होंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के नतीजे