Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPBSE MP Board 12th Result 2020: जानिए मध्य प्रदेश बोर्ड कब जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें अपडेट

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jul 2020 10:15 AM (IST)

    MPBSE MP Board 12th Result 2020 मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) के 12वीं के छात्र-छात्राएं mpresults.nic.in पर रिजल्ट से जुड़ी अपडेट चेक करते रहें।

    MPBSE MP Board 12th Result 2020: जानिए मध्य प्रदेश बोर्ड कब जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें अपडेट

    MPBSE MP Board 12th Result 2020: देश के तमाम राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। हालांकि अब भी कुछ राज्य हैं, जिनके रिजल्ट की घोषणा अभी नहीं हुई हैं। इनमें से मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है लेकिन 12वीं के छात्र-छात्राएं अब भी नतीजों का इंतजार कर रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही कि रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। हालांकि बोर्ड ने पहले कहा था कि जुलाई के आखिरी में रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि बोर्ड ने तारीखों के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर विजिट करते रहें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एमपी बोर्ड काफी लंबे समय बाद ऐसा कर रहा है कि 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा अलग-अलग कर रहा है। आमतौर पर एक साथ दोनों रिजल्ट जारी किए जाते हैं। लेकिन इस बार कोविड-19 के संक्रमण फैलने की वजह से परीक्षाएं पहले स्थगित कर दी गई थीं। इसके बाद मूल्यांकन कार्य लटक गया था। इसी वजह से परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा अलग-अलग की जा रही है।

    10वीं का  ऐसा रहा था रिजल्ट

    10वीं में कुल 62.84 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। इनमें 65.87% छात्राएं और 60.09% छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। वहीं अगर बोर्ड परीक्षाओं की बात करें तो एमपी बोर्ड की दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 02 मार्च 2020 से शुरू हुई थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 19 मार्च 2020 को स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद से छात्र-छात्राएं परिणाम का इंतजार कर रहे थे। इसके तहत 10वीं का परिणाम जारी हो चुकी है, जबकि 12वीं का परिणाम अभी बाकी है। अब यह छात्र-छात्राएं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।